Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत

प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट लगा है। साथ में कंपनी ने 8GB LPDDR4X रैम दी है।

Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत

Photo Credit: Motorola

Moto Pad 70 में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Moto Pad 70 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
  • टैबलेट में 10,200mAh की बैटरी लगी है।
  • यह 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन

Moto Pad 70 टैबलेट को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट टैबलेट 2.5K डिस्प्ले रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर लगा है। टैबलेट में 10,200mAh बैटरी लगी है। इसके साथ में कंपनी ने स्टाइलस का सपोर्ट भी दिया है जिसे Moto Pen कहा है। यह बॉक्स में साथ आता है। आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 

Moto Pad 70 Price in India

Moto Pad 70 की भारत में कीमत 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 33,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने टैबलेट को सिंगल Pantone Sea Angel कलर शेड में लॉन्च किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा, Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। टैबलेट की सेल 15 अगस्त से शुरू होगी। 

Moto Pad 70 Specifications

Moto Pad 70 में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 2.5K रिजॉल्यूशन (2560 x 1600 पिक्सल) को सपोर्ट करता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ने दिया है। इसका डिस्प्ले 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें DCI P3 कलर गेमट सपोर्ट भी दिया गया है। Moto Pen के रूप में इसके साथ स्टाइलस भी मिलता है। यह 4,096 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी के साथ आता है। इसमें टिल्ट डिटेक्शन, पाम रिजेक्शन फीचर भी है। कंपनी इसके साथ ऑप्टिकल मेग्नेटिक कीबोर्ड कवर भी दे रही है। 

प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट लगा है। साथ में कंपनी ने 8GB LPDDR4X रैम दी है और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। 2TB तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। Moto Pad 70 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। 

टैबलेट में 10,200mAh की बैटरी लगी है। यह 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स हैं। साउंड के लिए टैबलेट में चार स्पीकर मिलते हैं और साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। Moto Pad 70 एक स्लिम टैबलेट है जिसकी मोटाई केवल 6.29mm बताई गई है। वजन 530 ग्राम है। यह IP52 रेटिंग के साथ आता है और पानी के छींटों में आसानी से खराब नहीं होता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »