Moto G5S Plus दो रियर कैमरे के साथ लॉन्च, Moto G5S भी हुआ पेश

मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलते हैं। मोटो जी5एस प्लस स्मार्टफोन लूनर ग्रे/ब्लश गोल्ड कलर वेरिएंट जबकि मोटो जी5एस लूनर ग्रे/फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो टर्बो पावर चार्जिंग से लैस हैं।

Moto G5S Plus दो रियर कैमरे के साथ लॉन्च, Moto G5S भी हुआ पेश
ख़ास बातें
  • मोटो जी5एस प्लस में दो रियर कैमरे हैं
  • मोटो जी5एस और जी5एस प्लस में एंड्रॉयड 7.1 नूगा है
  • दोनों स्मार्टफोन को अभी यूरोप में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
मोटोरोला ने अपनी जी सीरीज़ में नए स्मार्टफोन Moto G5S और Moto G5S Plus यूरोप में लॉन्च कर दिए हैं। मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस को कंपनी ने 'स्पेशल एडिशन' बताया है। ये दोनों स्मार्टफोन, पिछले मोटो जी5 और मोटो जी5प्लस के अपग्रेडेड वेरिएंट हैं। कंपनी ने भारत में मोटो जी5 को अप्रैल में और मोटो जी5 प्लस को मार्च में लॉन्च किया था।
 

मोटो जी5एस और मोटो जी5एस की कीमत व उपलब्धता

यूरोप में मोटो जी5एस की कीमत 249 यूरो (करीब 18,900 रुपये) और मोटो जी5एस प्लस की कीमत 299 यूरो (करीब 22,700 रुपये) से शुरू होती है। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को इसी महीने से अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। फोन से जुड़ी अपडेट पाने के लिए साइट पर रजिस्टर कर सकते हैं। Moto G5S Plus फोन को कंपनी की अमेरिकी साइट पर लिस्ट कर दिया गया है और इसे अगले एक से डेढ़ महीने में उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन अभी किसी तारीख़ का खुलासा नहीं किया है।

मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलते हैं। मोटो जी5एस प्लस स्मार्टफोन लूनर ग्रे/ब्लश गोल्ड कलर वेरिएंट जबकि मोटो जी5एस लूनर ग्रे/फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो टर्बो पावर चार्जिंग से लैस हैं। दोनों फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन वाटर रीपेलैंट नैनो-कोटिंग के साथ आते हैं।
 

मोटो जी5एस के स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर

मोटो जी5एस में 5.2 इंच फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है।
 
moto g5s

मोटो जी5एस की तस्वीर

इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश व फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ) के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा बेस्ट शॉट, प्रोफेशनल मोड, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर, पैनोरमा, वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन, स्लो मोशन वीडियो जैसे फ़ीचर भी हैं। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड से लैस हैं। फोन सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है लेकिन चुनिंदा बाज़ारों में इसका डुअल सिम वेरिएंट भी पेश किया जाएगा।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक हैं। फोन का डाइमेंशन 150×73.5×9.5 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम है।
 

मोटो जी5एस प्लस के स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर

मोटो जी5एस प्लस में 5.5 इंच फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टफोन 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इस फोन में 32 जीबी और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है।
 
moto g5s plus

मोटो जी5एस प्लस की तस्वीर


मोटो जी5एस प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और डेप्थ एडिटर हैं। दोनों कैमरे अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। इसके अलावा क्विक कैप्चर, बेस्ट शॉट, टैप टू कैप्चर, पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर, वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन, स्लो मोशन वीडियो और 4के अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने जैसे फ़ीचर हैं। फोन में सेल्फी लेने और वीडियो चैट करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, पैनोरमा मोड, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ आता है। यह फोन सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है।

फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है।  मोटो जी5एस प्लस का डाइमेंशन 153.5×76.2×9.5 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके टर्बो चार्जिंग के जरिए 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो मोटो जी5एस प्लस में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एज, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Easy to hold and use
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Stock Android
  • Turbo charging support
  • कमियां
  • No notification light
  • Average low-light camera performance
  • Gets warm
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Turbo charging support
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • Slightly bulky
  • No VoLTE support at launch
  • Gets warm in use
  • No notification light
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  3. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  4. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  6. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  8. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  10. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »