Moto G5S Plus को मिला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट

Moto G5S Plus स्मार्टफोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। Moto G5S Plus में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया गया...

Moto G5S Plus को मिला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट

Moto G5S Plus

विज्ञापन
Moto G5S Plus स्मार्टफोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। Moto G5S Plus में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया गया है। यानी, सभी यूज़र अपने Moto G5S Plus में दिए गए लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट को अपना सकते हैं। इस अपग्रेड के साथ Moto G5S Plus में मल्टीटास्किंग फीचर, नोटिफिकेशन कंट्रोल, इंप्रूव्ड डेटा सेवर, बैटरी फीचर, नए पावर मेन्यू यूआई, नए सेटिंग मेन्यू और ब्लूटूथ इंप्रूवमेंट का लाभ उठा सकते हैं।

जैसा कि हमने पहले बताया, Moto G5S Plus में लेटेस्ट मई का सिक्यॉरिटी पैच दिया गया है। हम सुझाव देंगे कि आप अपडेट को जल्द से जल्द इंस्टाल कर लें। यह एक ओटीए अपडेट है, जिसकी उपलब्धता आप सेटिंग - एबाउट फोन - सिस्टम अपडेट्स में जाकर ले सकते हैं। नया रोलआउट संभव है कि अभी आप तक न आया हो, क्योंकि इसका रोलआउट अभी शुरू ही किया गया है। इसके जल्द से जल्द आप तक पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही अपडेट लेने से पहले फोन का डेटा सेव कर लें। डेटा कनेक्शन स्ट्रॉन्ग रखें। साथ ही बैटरी 50 फीसदी के करीब चार्ज हो, तभी इंस्टालेशन की प्रक्रिया शुरू करें।

Moto G5S Plus की बात करें तो हैंडसेट पिछले साल अगस्त में 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। 4 जून को मोटो जी6 भी लॉन्च होने जा रहा है। Moto G5S Plus की कीमत में 1,000 रुपये कटौती की गई थी। इसे अमेज़न, मोटो हब स्टोर से खरीदा जा सकता है। ध्यान रहे, Moto G5S Plus एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ आया था। अब Moto G5S Plus में यूज़र एंड्रॉयड 8.1 ओरियो का लाभ उठा सकते हैं।

 

Moto G5S Plus स्पेसिफिकेशन

Moto G5S Plus में 5.5 इंच फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टफोन  4 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है।

मोटो जी5एस प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और डेप्थ एडिटर हैं। दोनों कैमरे अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। इसके अलावा क्विक कैप्चर, बेस्ट शॉट, टैप टू कैप्चर, पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर, वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन, स्लो मोशन वीडियो और 4के अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने जैसे फ़ीचर हैं।

फोन में सेल्फी लेने और वीडियो चैट करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, पैनोरमा मोड, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ आता है। यह फोन सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है।  मोटो जी5एस प्लस का डाइमेंशन 153.5×76.2×9.5 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Turbo charging support
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • Slightly bulky
  • No VoLTE support at launch
  • Gets warm in use
  • No notification light
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo, Moto
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »