यह टैबलेट ऑक्टाकोर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आता है जो कि 4nm प्रोसेसिंग पर बना है।
Photo Credit: Motorola
Moto Pad 70 Pro में 13 इंच का LTPS IPS LCD डिस्प्ले मिलता है।
Motorola की ओर से नया टैबलेट Moto Pad 70 Pro मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस टैबलेट में कंपनी ने 13 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है जो 3.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह क्वालकॉम के दमदार चिपसेट से लैस होकर आता है। टैबलेट में 10200mAh की विशाल बैटरी लगी है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लगा है। वहीं, फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Moto Pad 70 Pro की भारत में कीमत 8GB RAM + 128GB वेरिएंट के लिए 36,999 रुपये है। 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को 39,999 रुपये में, और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को 45,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसकी खरीद के साथ बैंक ऑफर भी दिया है। ICICI बैंक के कस्टमर्स को सीमित समय के लिए टैबलेट की खरीद पर 4000 रुपये की छूट मिलेगी। यानी शुरुआती वेरिएंट को 32,999 रुपये, जबकि टॉप वेरिएंट को 41,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकेगा।
Moto Pad 70 Pro में 13 इंच का LTPS IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है। डिस्प्ले में 3.5K (3504×2190 पिक्सल) का रिजॉल्यूशन दिया गया है। टैबलेट में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 99% DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। यह टैबलेट ऑक्टाकोर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आता है जो कि 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। साथ में Adreno 825 GPU का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ में 8GB रैम, और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 ओएस पर रन करता है।
Moto Pad 70 Pro में 10200mAh की विशाल बैटरी मिलती है।
Photo Credit: Motorola
Moto Pad 70 Pro के रियर में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया है। साथ में LED फ्लैश भी है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 10200mAh की बड़ी बैटरी लगी है जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है।
कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 7 802.11, Bluetooth v6.0, USB Type-C सपोर्ट दिया गया है। साउंड के लिए इस टैबलेट में JBL ट्यून्ड क्वाड स्पीकर लगे हैं। साथ ही Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस को कंपनी ने धूल और पानी से बचाने के लिए IP52 रेटिंग भी दी है। डिवाइस के डाइमेंशन 296.48 x 191.91 x 6.20mm हैं, और वजन 598 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹4,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Skullcandy Aviator 900 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹22,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999