मोटो जी5 प्लस फ्लिपकार्ट पर मिलेगा, 15 मार्च से शुरू हो सकती है बिक्री

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मार्च 2017 10:02 IST
लेनोवो ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि कंपनी का नया मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन भारत में 15 मार्च को लॉन्च होगा। अब फ्लिपकार्ट ने गैज़ेट्स 360 को बताया हा कि नया मोटो जी5 प्लस एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस फोन के बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा, हमें पता चला है कि मोटो जी5 प्लस की रिलीज़ की तारीख भारत में 15 मार्च ही होगी, फोन इसी दिन लॉन्च भी होगा।

गैज़ेट्स 360 के साथ फ्लिपकार्ट के डायरेक्टर ऑफ स्मार्टफोन, अयप्पन राजगोपाल ने फ्लिपकार्ट के लिए मोटो जी की महत्ता के बारे में बात की। राजगोपाल ने कहा, ''मोटो जी किसी दूसरे प्रोडक्ट की तरह नहीं है क्योंकि मोटो जी एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन की बिक्री का तरीका बदल दिया। इसलिए, यह एक अलग तरह का प्रोडक्ट है जिसने ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी के लिए लाना शुरू किया। इससे पहले सैमसंग और ऐप्पल जैसे प्रोडक्ट ट्रेडिशनल चैनल के जरिए ही उपलब्ध थे। लेकिन पहली जेनरेशन के मोटो जी ने सबस कुछ बदलना शुरू कर दिया।''
Advertisement


उन्होंने यह भी बताया कि फ्लिपकार्ट पर मोटो जी5 प्लस का आना एक तरह से घर वापसी है। क्योंकि चौथी जेनरेशन वाले मोटो स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध नहीं थे।
Advertisement

बता दें कि मोटोरोला की जी सीरीज़ की पहली जेनेरेशन के स्मार्टफोन भारत में 2014 में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराए गए थे। हालांकि, सितंबर 2015 में मोटो ने मटोो रेंज की डिवाइस को अमेज़न जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध करा दिया।
 

इसके अलावा, ई-कॉमर्स से जुड़े एक सूत्र ने गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में खुलासा किया कि मोटो ब्रांड और फ्लिपकार्ट दोनों एक करोड़ ग्राहक पार करने वाले हैं। इस उपलब्धि के देश में मोटो जी5 प्लस की बिक्री शुरू होते ही पार करने की उम्मीद है। इस सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि 15 मार्च को मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो सकता है, अभी इस बारे में दोनों ब्रांड द्वारा आखिरी निर्णय लिया जाना है।
Advertisement

हाल ही में मोटो एम और मोटो ई3 पावर जैसे स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव रहे हैं। हमारे साथ बातचीत में राजगोपाल ने दावा किया कि इन दोनों स्मार्टफोन को भारतीय ग्राहकों ने ख़ासा पसंद किया है। पहली सेल में मोटो ई3 पावर की 1,00,000 यूनिट बेचीं जबकि मोटो एम पहली सेल में आउट ऑफ स्टॉक हो गया।
Advertisement

मोटो जी5 प्लस को भारत में बेहद ही आकर्षक दामों में लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि भारत में इसकी टक्कर शाओमी रेडमी नोट 4 (रिव्यू) से होगी।

इसके साथ ही, ईमेल से भेजे एक बयान में मोटो ने खुलासा किया कि फ्लिपकार्ट 'मोटो जी5 प्लस के लिए शानदार लॉन्च ऑफर भी देगी।'
Advertisement

बात करें कीमत की तो मोटो जी5 प्लस के 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 229 डॉलर (करीब 15,300 रुपये), 3 जीबी रैम/32 जीबपी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 279 यूरो (करीब 19,700 रुपये) में लॉन्च किए गए। जबकि 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की जानकारी एमडब्ल्यूसी 2017 में नहीं दी गई।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • Bad
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.