• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटोरोला स्मार्टफोन अब एयरटेल स्टोर, स्नैपडील और अमेज़न पर भी मिलेंगे

मोटोरोला स्मार्टफोन अब एयरटेल स्टोर, स्नैपडील और अमेज़न पर भी मिलेंगे

मोटोरोला स्मार्टफोन अब एयरटेल स्टोर, स्नैपडील और अमेज़न पर भी मिलेंगे
विज्ञापन
करीब 1 साल से ज्यादा वक्त तक अपने मोटो रेंज के स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बेचने के बाद मोटोरोला इंडिया ने आखिरकार ने अपने डिवाइस को दूसरे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

मोटोरोला इंडिया ने घोषणा की है कि अब मोटो डिवाइस चुनिंदा एयरटेल स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स रिटेल वेबसाइट स्नैपडील और अमेज़न पर भी मिलेंगे।

इसका मतलब है कि मोटोरोला डिवाइस की बिक्री भारत में अब एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर नहीं होगी। इच्छुक खरीददार दूसरे प्लेटफॉर्म से भी अपना पसंदीदा स्मार्टफोन खरीद पाएंगे। कंपनी ने बयान जारी करके बताया कि वह मोटो डिवाइस अपने डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर ब्राइटस्टार इंडिया द्वारा उपलब्ध कराएगी।

मोटो ई (जेन 2) 4जी कंपनी का पहला डिवाइस होगा जो देश के चुनिंदा एयरटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। अमेज़न इंडिया और स्नैपडील पर मोटो ई (जेन 2) और मोटो ई (जेन 2) 4जी स्मार्टफोन की बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी।

मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया के जनरल मैनेजर अमित बोनी ने बताया, "कंज्यूमर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए हमने एक रणनीतिक फैसला किया है। हमारी कंपनी के डिवाइस अब कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।"

मोटो एक्स प्ले स्मार्टफोन के लॉन्च के दौरान मोटोरोला इंडिया ने बताया था कि कंपनी ने अब तक भारत में कुल 56 लाख हैंडसेट बेचे हैं। इसमें से 26 लाख हैंडसेट की बिक्री फरवरी से अगस्त की अवधि में दर्ज हुई है। ज्यादातर बिक्री मोटो जी और मोटो ई से हासिल हुई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  7. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  8. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  9. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  10. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »