Moto X4, Moto G5 Plus और Moto Z2 Play फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहे हैं सस्ते में

फ्लिपकार्ट पर गुरुवार से शुरू हुई बिग शॉपिंग डेज़ सेल में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने हैंडसेट पर छूट दे रही हैं। यह सेल 9 दिसंबर, शनिवार तक चलेगी। Flipkart बिग शॉपिंग डेज़ सेल में ई-कॉमर्स साइट, मोटोरोला, सैमसंग, आईफोन, हॉनर और शाओमी जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन पर कई ऑफर दे रही है।

Moto X4, Moto G5 Plus और Moto Z2 Play फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहे हैं सस्ते में
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट पर गुरुवार से शुरू हुई बिग शॉपिंग डेज़ सेल में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने हैंडसेट पर छूट दे रही हैं। यह सेल 9 दिसंबर, शनिवार तक चलेगी। Flipkart बिग शॉपिंग डेज़ सेल में ई-कॉमर्स साइट, मोटोरोला, सैमसंग, आईफोन, हॉनर और शाओमी जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन पर कई ऑफर दे रही है। फ्लिपकार्ट सेल में मोटोरोला के स्मार्टफोन पर छूट मिलेगी। हाल ही में लॉन्च हुआ मोटो एक्स4 भी इस सेल से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। मोटो ज़ेड2 प्ले, मोटो ज़ेड प्ले, मोटो ई4 प्लस और मोटो सी प्लस पर भी छूट दी जाएगी।

इसके अलावा, ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर अतिरिक्त 10 फ़ीसदी का फायदा भी ले सकते हैं। लेकिन इस छूट के लिए कम से कम 4,999 रुपये की खरीदारी करनी होगी और अधिकतम छूट 1,600 रुपये की मिलेगी। ऐसा नहीं है कि डील सिर्फ छूट तक ही सीमित है। ग्राहकों को एक्सचेंज डिस्काउंट, बायबैक गारंटी और बिना ब्याज वाले ईएमआई के ऑफर हैं।

मोटो एक्स4 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब 2,000 रुपये की छूट के साथ फ्लिपकार्ट से 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। मोटो एक्स4 के 4 जीबी रैम को 22,999 रुपये में पेश किया गया था और फोन को 2,000 रुपये की छूट के साथ 20,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन पर 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है।

मोटो ज़ेड2 प्ले की ओरिजिनल कीमत 27,999 रुपये है और 2,000 रुपये की छूट के साथ 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ मोटो ज़ेड प्ले 5,000 रुपये की छूट के साथ 19,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। दोनों हैंडसेट पर क्रमश: 18,000 रुपये और 18,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है।

मिड रेंज मोटो जी5 प्लस को फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में 16,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

बजट स्मार्टफोन मोटो ई4 प्लस (एमआरपी- 9,999 रुपये) और मोटो सी प्लस (6,999 रुपये) पर भी छूट दी जा रही है। दोनों फोन ई-कॉमर्स साइट पर क्रमश: 9,499 रुपये और 5,999 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। मोटो ई4 प्लस पर 9,000 रुपये और सी प्लस पर 5,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »