मोटो जी5 के नए वेरिएंट की तस्वीर आई सामने

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 22 मार्च 2017 19:01 IST
ख़ास बातें
  • इन तस्वीरों को नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट द्वारा ज़ारी किया गया है
  • हैंडसेट का पिछला और किनारे वाला हिस्सा नीले रंग का है
  • डिवाइस को पहले लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में लॉन्च किया गया था
मोटोरोला ने पिछले महीने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को लॉन्च किया था। डिवाइस को पहले लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने लॉन्च के वक्त सेफायर ब्लू कलर वेरिएंट का ज़िक्र किया था। अब हमें मोटो जी5 के इस अवतार की पहली झलक मिली है और श्रेय लीक हुए प्रेस रेंडर (ग्राफिक्स इमेज) को जाता है।  

इन तस्वीरों को नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट द्वारा ज़ारी किया गया है। तस्वीर में दिख रहे हैंडसेट का पिछला और किनारे वाला हिस्सा नीले रंग का है, जबकि फ्रंट पैनल काले रंग का है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि ब्लू सेफायर वेरिएंट को कब तक उपलब्ध कराया जाएगा। हम मोटो जी5 प्लस को भी इसी रंग में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

मोटो जी5 प्लस को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। स्थानीय मार्केट में अभी मोटो जी5 को नहीं पेश किया गया है। मज़ेदार बात यह है कि मोटो जी5 प्लस अपने प्राइस सेगमेंट में फ्लिपकार्ट पर सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है।

इस फोन में 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले और 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। फोन 2 जीबी और 3 जीबी रैम व 16 या 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज में मिलेगा। इसके अलावा स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) सपोर्ट भी होगा।
Advertisement

मोटो जी5 में 2800  एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस का फ्रंट कैमरा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • Bad
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and easy to grip
  • Stock Android Nougat
  • Decent camera
  • Image backups via Google Photos for two years
  • Bad
  • Heating issues
  • Average battery performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G5, Moto G5 Blue Sapphire, Mobiles, Android, Moto G5 Plus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.