Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 15 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo V60e और Realme 15 Pro 5G से हो रहा है।
Photo Credit: Redmi/Vivo/Realme
Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G
Xiaomi ने भारत में Redmi Note 15 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo V60e और Realme 15 Pro 5G से हो रहा है। Redmi Note 15 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर है। जबकि Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है। वहीं Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Redmi Note 15 Pro 5G, Vivo V60e और Realme 15 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Redmi Note 15 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। Vivo V60e के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं Realme 15 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Redmi Note 15 Pro 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। जबकि Vivo V60e में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 6.8 इंच की फुल HD+ 4D कर्व+ AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1280 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Redmi Note 15 Pro 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है। जबकि Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है। वहीं Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi Note 15 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। जबकि Vivo V60e एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 के साथ आता है। वहीं Realme 15 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Redmi Note 15 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Vivo V60e के रियर में f/1.88 अपर्चर,OIS सपोर्ट और 30x जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Realme 15 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Redmi Note 15 Pro 5G में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Vivo V60e में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट दिया गया है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
बैटरी बैकअप
Redmi Note 15 Pro 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,580mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब