Motorola Razr 70 सीरीज में मिल सकते हैं 2 कलर्स के ऑप्शन, टेक्सचर्ड फिनिश

Motorola Razr 70 टेक्सचर्ड फिनिश के साथ ग्रे और ग्रीन कलर्स में है। Motorola Razr 70 Ultra को ब्लू कलर की फैब्रिक जैसी फिनिश के अलावा वुडेन फिनिश में दिखाया गया है

Motorola Razr 70 सीरीज में मिल सकते हैं 2 कलर्स के ऑप्शन, टेक्सचर्ड फिनिश

Photo Credit: X/@evleaks

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • Motorola Razr 70 टेक्सचर्ड फिनिश के साथ ग्रे और ग्रीन कलर्स में है
  • इन स्मार्टफोन्स की कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लिस्टिंग हुई है
  • Motorola Razr 70 Ultra ब्लू कलर की फैब्रिक जैसी फिनिश में दिखाया गया है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola के फोल्डेबल स्मार्टफोन की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Motorola Razr 70 और Razr 70 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इन स्मार्टफोन्स की कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लिस्टिंग हुई है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Evan Blass ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन को लीक किया है। Motorola Razr 70 टेक्सचर्ड फिनिश के साथ ग्रे और ग्रीन कलर्स में है। इस पोस्ट में दी गई इमेजेज में Motorola Razr 70 Ultra को ब्लू कलर की फैब्रिक जैसी फिनिश के अलावा वुडेन फिनिश में दिखाया गया है। इससे पहले इसी टिप्सटर ने आगामी स्मार्टफोन के मार्केटिंग से जुड़े मैटीरियल और कंप्यूटर एडेड डिजाइन (CAD) को लीक किया था। इस स्मार्टफोन के लोअर फ्लैप पर नीचे Razr की ब्रांडिंग हैं और पैनल के मिडल में मोटोरोला की ब्रांडिंग है। 

Motorola Razr 70 Ultra के अपर फ्लैप पर थिन बेजेल्स के साथ कवर डिस्प्ले है। इसके आउटर डिस्प्ले पर LED फ्लैश के साथ दो कैमरा हैं। इस स्मार्टफोन के इनर डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए कैमरा का होल-पंच डिस्प्ले कटआउट हो सकता है। आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले 1,224 × 2,992 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें 1,080 × 1,272 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ 4 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है। Motorola Razr 70 Ultra में 16 GB तक का RAM हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चल सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में बायीं साइड पर एक अलग Moto AI बटन दिया जा सकता है। इसमें दायीं साइड पर वॉल्यूम और कंट्रोल बटन हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के ऊपर कोने पर सेकेंडरी माइक्रोफोन मिल सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Motorola Razr 60 Ultra में 4,700 mAh की बैटरी है। Motorola Razr 70 Ultra में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, NFC और USB Type-C के विकल्प हो सकते हैं। हाल ही में कंपनी के एक स्मार्टफोन की चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर मॉडल नंबर - XT2655-4 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Motorola Razr 70 Ultra हो सकता है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PF के लिए ऑनलाइन कैसे करें क्लैम, नियोक्ता की मंजूरी की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. Google I/O 2026 आज से शुरू: कब और कहां देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ होगा पेश
  3. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  5. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  6. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  9. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  10. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »