Moto G04s का प्राइस हो सकता है 8,000 रुपये से कम, 30 मई को लॉन्च

इस वर्ष फरवरी में देश में लॉन्च किए गए Moto G04 का यह अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मई 2024 22:39 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • इसकी बिक्री जून के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है
  • मोटोरोला का Razr 50 Ultra भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है

यह Moto G04 का यह अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Motorola के G04s को 30 मई को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसके डिजाइन, कलर्स और प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया जा चुका है। इस वर्ष फरवरी में देश में लॉन्च किए गए Moto G04 का यह अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। 

टिप्सटर Mukul Sharma (@stufflistings) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन की बिक्री जून के पहले सप्ताह में शुरू की जाएगी। यह ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह Moto G04 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। Moto G04 में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Moto G04s में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। इस टिप्सटर ने कहा है कि इस स्मार्टफोन का प्राइस Moto G04 के समान हो सकता है।  Moto G04 के 4 GB + 64 GB और 8 GB + 128 GB वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 6,999 रुपये और 7,499 रुपये का है। 

मोटोरोला का Razr 50 Ultra भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 4,000 mAh की हो सकती है। हाल ही में टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@onleaks) ने Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग को लीक किया था। इसके 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 999 यूरो (लगभग 83,000 रुपये) का हो सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 40 Ultra का भी इतना ही प्राइस था। इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लू, हॉट पिंक और स्प्रिंग ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें 6.9 इंच (1,080 x 2,640 पिक्सल) OLED डिस्प्ले और 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 हो सकता है। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Motorola Razr 50 Ultra की 4,000 mAh की बैटरी USB Type-C चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.