• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 8GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले Moto G04 स्‍मार्टफोन की सेल शुरू, 8 हजार से कम कीमत, जानें डिटेल

8GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले Moto G04 स्‍मार्टफोन की सेल शुरू, 8 हजार से कम कीमत, जानें डिटेल

Moto G04 Sale in India : यह स्‍मार्टफोन, लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है और कई एडवांस फीचर्स से लैस है।

8GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले Moto G04 स्‍मार्टफोन की सेल शुरू, 8 हजार से कम कीमत, जानें डिटेल

Moto G04 में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 15वॉट की चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ख़ास बातें
  • Moto G04 फोन की पहली सेल शुरू
  • 8 हजार रुपये से कम है कीमत
  • कई अच्‍छे फीचर्स से लैस है डिवाइस
विज्ञापन
मोटोरोला के नए स्‍मार्टफोन Moto G04 की पहली सेल भारत में शुरू हो गई है। 8 हजार रुपये से भी कम कीमत में लॉन्‍च हुए Moto G04 में 8 जीबी तक रैम दी गई है। इसमें 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले और 128 जीबी तक स्‍टोरेज मिलता है। यह स्‍मार्टफोन, लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है और कई एडवांस फीचर्स से लैस है। भारत में इस डिवाइस को 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। क्‍या है कीमत और ऑफर्स, आइए जानते हैं।  
 

Moto G04 Price in India, Offers

Moto G04 के 4GB + 64GB जीबी मॉडल और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत क्रमश: 6,999 और 7,999 रुपये है। Moto G04 को आज से फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर कॉनकॉर्ड ब्‍लैक, सी ग्रीन, स्‍टेन ब्‍लू और सनराइज ऑरेंज जैसे कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकता है। इंट्रोडक्टरी लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 750 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। 
 

Moto G04 specifications and features

Moto G04 लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 14 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एलसीडी ड‍िस्‍प्‍ले है, जो 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन में साइड-फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Moto G04 में यूनिसॉक T606 प्रोसेसर लगाया गया है। यही प्रोसेसर हाल में लॉन्‍च किए गए आईटेल पी55 प्‍लस में भी है। जैसाकि हमने बताया फोन को 4GB और 8GB रैम में लाया गया है। वर्चुअल रैम फीचर की मदद से रैम को और 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 128 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है। 

Moto G04 में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 15वॉट की चार्जिंग सपोर्ट करती है। चार्जिंग पोर्ट यूएसबी टाइप-सी है। बात करें कैमरों की तो Moto G04 में 16 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ है। इसमें 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा भी दिया गया है। 

हालांकि यहां एक बात ध्‍यान देनी वाली है, इस डिवाइस को कोई एंड्रॉयड अपग्रेड नहीं मिलेगा। हालांकि 2 साल तक सिक्‍योरिटी पैच अपडेट दिए जाएंगे। बाकी खूबियों की बात करें तो Moto G04 में डुअल सिम स्‍लॉट, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। साइड फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी इस फोन में है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »