Moto G04s हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Moto G04s में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका एचडी + रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है।

Moto G04s हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Motorola

Moto G04s में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Moto G04s में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन है।
  • Moto G04s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G04s में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Motorola ने जर्मनी में Moto G04s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में यह काफी हद तक इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Moto G04v जैसा है। हालांकि, दोनों फोन में काफी अंतर है। यहां हम आपको मोटोरोला जी04एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G04s की कीमत और उपलब्धता


Moto G04s की कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मोटोरोला का यह फोन कॉनकॉर्ड ब्लैक, सी ग्रीन, सैटिन ब्लू और सनराइज ऑरेंज जैसे चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।


Moto G04s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Moto G04s में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका एचडी + रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 269 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 85 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। Moto G04s में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB यूएफएस 2.2 स्टोरेज मिलती है। अतिरिक्त स्टोरेज के लिए इसमें एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट ऑनबोर्ड है। फोन 8GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड मोटोरोला MyUX के साथ आता है। डाइमेंशन के मामले में G04s की लंबाई 163.49, चौड़ाई 74.53, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 178 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे 30fps तक FHD रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। G04s में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। हालांकि, फोन के रिटेल पैकेज में 10W चार्जर शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला एक सिंगल स्पीकर शामिल हैं।

काफी हद तक Moto G04s लगभग Moto G04 के समान है, सिर्फ प्राइमरी कैमरा सेटअप में अंतर है। जहां G04s में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है, वहीं G04 में लो रेजॉल्यूशन वाला 16 मेगापिक्सल कैमरा है। G04s की ऑफिशियल लिस्टिंग की फोटो अभी भी रियर की ओर 16 मेगापिक्सल कैमरा दिखाती हैं।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »