• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto g04s Launched : मोटोरोला ने लॉन्‍च किया बहुत सस्‍ता फोन, 50MP कैमरा, 4GB रैम, जानें प्राइस

Moto g04s Launched : मोटोरोला ने लॉन्‍च किया बहुत सस्‍ता फोन, 50MP कैमरा, 4GB रैम, जानें प्राइस

Moto g04s : इसे कॉनकॉर्ड ब्‍लैक, सी ग्रीन, स्‍टेन ब्‍लू और सनराइज ऑरेंज कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा।

Moto g04s Launched : मोटोरोला ने लॉन्‍च किया बहुत सस्‍ता फोन, 50MP कैमरा, 4GB रैम, जानें प्राइस

moto g04s लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है। इसमें यूनिसॉक का T606 प्रोसेसर लगाया गया है।

ख़ास बातें
  • Moto g04s स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 6999 रुपये है कीमत
  • फोन में दी गई है 4जीबी रैम, 50 एमपी कैमरा
विज्ञापन
Motorola ने भारत में एक और सस्‍ता फोन लॉन्‍च कर दिया है। moto g04s को 7 हजार रुपये से कम कीमत (moto g04s Price in india) में पेश किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा (moto g04s camera), प्रीमियम डिजाइन, गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन जैसी खूबियां हैं। 5 हजार एमएएच की बैटरी (moto g04s battery) इस डिवाइस में दी गई है, जोकि 15वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। नया मोटो फोन, लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। यूनिसॉक का प्रोसेसर इसमें लगाया गया है और 4जीबी रैम है। 
 

moto g04s Price in india, sale 

moto g04s को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। फोन को कॉनकॉर्ड ब्‍लैक, सी ग्रीन, स्‍टेन ब्‍लू और सनराइज ऑरेंज कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा। फोन की सेल 
फ्लिपकार्ट, मोटोरोलाडॉटइन के अलावा प्रमुख रिटेल स्‍टोर्स पर 5 जून दोपहर 12 बजे से होगी। 
 

moto g04s specifications, features  

moto g04s लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है। इसमें यूनिसॉक का T606 प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 4 जीबी रैम जोड़ी गई है और इंटरनल स्‍टाेरेज 64 जीबी है। कंपनी का कहना है कि रैम को 8 जीबी तक एक्‍सटेंड किया जा सकता है। 

moto g04s में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 के प्रोटेक्‍शन वाला डिस्‍प्‍ले है। 178.8 ग्राम वजन वाली इस डिवाइस को IP52 रेटिंग मिली है जो फोन को पानी के छीटों से होने वाले नुकसान से बचाती है।  

फोन में 6.56 इंच का एचडी प्‍लस IPS LCD डिस्‍प्‍ले है। उसका रेजॉलूशन 1612 x 720 पिक्‍सल और रिफ्रेश रेट 90 हर्त्‍ज है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। एलईडी फ्लैश की भी सुविधा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है। 

moto g04s में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जोकि 15W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य खूबियों की बात करें तो फोन में 2 नैनो सिम लगाए जा सकते हैं। एसडी कार्ड लगाने का ऑप्‍शन भी इसमें है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में Bluetooth® 5.0, Wi-Fi, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac | 2.4GHz + 5GHz | Wi-Fi hotspot, GPS, A-GPS, LTEPP, SUPL, GLONASS, Galileo आदि मिलते हैं। चार्जिंग पोर्ट टाइप-सी है। हालांकि यह 5जी स्‍मार्टफोन नहीं है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »