Mi A2, Redmi Y2 समेत अन्य Xiaomi फोन पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स

अगर आप एक किफायती Xiaomi स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह सही समय है। कंपनी की आधिकारिक साइट पर Xiaomi Mi Super Sale और Amazon पर Mi Days Sale का आगाज़ हो चुका है।

Mi A2, Redmi Y2 समेत अन्य Xiaomi फोन पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स

Mi A2, Redmi Y2 समेत अन्य Xiaomi फोन पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स

ख़ास बातें
  • Amazon Mi Days Sale का हुआ आगाज़
  • 21 जून तक चलेगी Xiaomi Mi Super Sale
  • शाओमी ब्रांड के कुछ फोन पर मिल रहा अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर्स
विज्ञापन
अगर आप एक किफायती Xiaomi स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह सही समय है। कंपनी की आधिकारिक साइट पर Xiaomi Mi Super Sale और Amazon पर Mi Days Sale का आगाज़ हो चुका है। शाओमी मी सुपर सेल और अमेज़न पर शुरू हुई मी डेज़ सेल में Mi और Redmi-सीरीज़ के फोन पर डिस्काउंट मिलेगा। Mi A2 स्मार्टफोन 6,500 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है, साथ ही मी ए2 के साथ बैंकिंग डिस्काउंट, बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा मिल रही है। Mi A2 के अलावा, दोनों वेबसाइट पर Redmi फोन जैसे कि Redmi Y2, Redmi Note 5 Pro और Redmi 6 Pro को भी डिस्काउंट और अन्य ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर Flipkart ने 17 जून से Mobiles Bonanza Sale को शुरू किया है। Flipkart Sale में Xiaomi फोन जैसे कि Poco F1 पर छूट मिल रही है।

Mi A2 को भारत में 16,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन इस साल जनवरी और मार्च में मी ए2 की कीमत में कटौती की गई थी। कटौती के बाद Mi A2 को 10,990 रुपये में बेचा जा रहा था। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल रहा है। वहीं इसका 6 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट जिसे भारत में 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था अब 15,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

छूट के अलावा, Amazon ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 11,350 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर Xiaomi इंडिया स्टोर पर मी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा बिना ब्याज वाली ईएमआई और 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है।
 

Amazon और Xiaomi दे रही Redmi स्मार्टफोन पर ऑफर्स

इस साल की शुरुआत में Redmi Y2 की कीमत में भी कटौती की गई थी। कटौती के बाद अब इसे Amazon.in और मी स्टोर से 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस दाम में इसका 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसका 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अमेज़न पर बैंक डिस्काउंट और ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है।

Amazon Mi Days Fest और Mi Super Sale में Redmi Note 5 Pro पर भी ऑफर मिल रहे हैं। रेडमी नोट 5 प्रो को अमेज़न और मी ऑनलाइन स्टोर से 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Redmi 6 Pro का 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट 8,999 रुपये और इसका 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल 9,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Redmi 6A, Redmi 6 और Redmi 5 पर भी छूट के साथ अतिरिक्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Amazon Mi Days Sale में मिलने वाले ऑफर्स की पूरी लिस्ट को अमेज़न पर देखा जा सकता है तो वहीं मी ऑनलाइन स्टोर पर मिलने वाले ऑफर्स को Mi.com पर देखा जा सकता है। अमेज़न मी डेज़ सेल और मी सुपर सेल का आगाज़ हो चुका है और यह 21 जून तक चलेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • कमियां
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »