Redmi Y2 के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड पाई अपडेट

Redmi Y2 Update: रेडमी वाई2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट को जारी कर दिया गया है। जानें हैंडसेट को मिले नए अपडेट के बारे में।

Redmi Y2 के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड पाई अपडेट

Redmi Y2 के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड पाई अपडेट

ख़ास बातें
  • जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है रेडमी वाई2 में
  • स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है Redmi Y2
विज्ञापन
Redmi Y2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट को जारी कर दिया गया है, Xiaomi ने गैजेट्स 360 को इस बात की पुष्टि भी की है। एंड्रॉयड पाई अपडेट को लेटेस्ट MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम और जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ जारी किया गया है। अपडेट के साथ सिस्टम-वाइड डार्क मोड और अपग्रेडेड गेम स्पीड बूस्टर जैसे फीचर भी मिलेंगे।

मीयूआई फोरम पर यूज़र पोस्ट के अनुसार, रेडमी वाई2 के लिए जारी अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 10.3.0.3.PEFMIXM है और इसका फाइल साइज़ 1.4 जीबी है। शाओमी ने अपडेट के साथ एक नए लॉकिंग फीचर को भी जोड़ा है जिसकी मदद से रेडमी वाई2 यूज़र चाहें तो अपने गूगल कॉन्टैक्ट को लॉक कर सकते हैं। मी क्लाउड इंटीग्रेशन को भी अपडेट किया गया।

मीयूआई फोरम पर कुछ फोरम मेंबर ने चेंजलॉग को शेयर किया है, अपडेट के साथ नए कस्टमाइजेबल लॉक स्क्रीन क्लॉक को भी जोड़ा गया है। इसके अलावा फोन में  आ रही कुछ समस्याओं को भी दूर किया गया है। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
l58tnhmg

Redmi Y2 अपडेट के साथ जुड़े नए फीचर्स
Photo Credit: MIUI forums

याद करा दें कि रेडमी वाई2 को पिछले साल जुलाई में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 अपडेट के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस साल इस बात का संकेत दिया था कि रेडमी वाई2 के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को रोल आउट नहीं किया जाएगा लेकिन बाद में शाओमी ने इस बात को स्पष्ट किया था कि हैंडसेट के लिए अपडेट को जारी किया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • कमियां
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Y2, Redmi S2, Android Pie, MIUI 10, Xiaomi, Redmi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »