LG V30 और V30+ की कीमत का हुआ खुलासा

एलजी ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी30 और वी30+ स्मार्टफोन आईएफए 2017 में लॉन्च किए थे। लेकिन कंपनी ने अपने इन नए हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया था। अब कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट दक्षिण कोरिया के लिए इनकी कीमत का खुलासा कर दिया है।

LG V30 और  V30+ की कीमत का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • एलजी वी30 और वी30+ स्मार्टफोन को आईएफए 2017 में लॉन्च किए गए थे
  • स्मार्टफोन की बिक्री 21 सितंबर से शुरू होगी
  • एलजी वी30 में डु्अल कैमरा है
विज्ञापन
एलजी ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी30 और वी30+ स्मार्टफोन आईएफए 2017 में  लॉन्च किए थे। लेकिन कंपनी ने अपने इन नए हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया था। अब कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट दक्षिण कोरिया के लिए इनकी कीमत का खुलासा कर दिया है। एलजी ने वी30 स्मार्टफोन की कीमत 949,300 कोरियाई वॉन (करीब 53,800 रुपये) जबकि ज़्यादा स्टोरेज वाले वी30+ वेरिएंट की कीमत 998,800 कोरियाई वॉन (करीबप 56,600 रुपये) रखी है।

कंपनी ने अपनी रिलीज़ में बताया कि, एलजी वी30 स्मार्टफोन के लिए गुरुवार से दक्षिण कोरिया में प्री-ऑर्डर शुरू होंगे और 20 सितंबर तक चलेंगे। हैंडसेट 21 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और प्री-ऑर्डर कराने वाले ग्राहकों को हैंडसेट के ससाथ गूगल डेड्रीम वीआर हेडसेट को भारी छूट के साथ 1,000 कोरियाई वॉन (करीब 60 रुपये) में खरीदने का मौका होगा। गौर करने वाली बात है कि, दक्षिण कोरिया में स्मार्टफोन की कीमत पहले लीक हुई कीमत से ज़्यादा है लेकिन यूरोप की अनुमानित कीमत से कम है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, एलजी वी30 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा आधारित यूएक्स 6.0+ इंटरफेस पर चलता है। स्मार्टफोन में एक 6 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2880 पिक्सल्स) ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 538 पीपीआई है और एचडीआर10 सपोर्ट से लैस है। इस फोन में एक क्वालकॉम 835 प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम है।

कैमरे की बात करें तो, एलजी वी30 के डुअल रियर कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/1.6, 71 डिग्री वाइड-एंगल लेंस एक 16 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/1.9 व 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। कैमरे में एक क्रिस्टल क्लियर लेंस है जिसे कलर रीप्रोडक्शन और स्पष्ट तस्वीरें लेने के लिए दिया गया है। आगे की तरफ़, एलजी वी30 में एक 5 मेगापिक्सल वाइड-एंगल (90 डिग्री) कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.2 से लैस है।

एलजी वी30 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसकी स्टोरेज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं वी30+ स्मार्टफोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। एलजी वी30 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और वाई-फाई जैसे कई दूसरे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous design
  • High-end audio
  • Good performance
  • Good battery life
  • कमियां
  • Colour shifting on screen is distracting
  • No portrait mode
  • Below par camera performance
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »