LG V30+ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

एलजी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वी30 प्लस बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च कर दिया।एलजी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वी30 प्लस बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च कर दिया। स्मार्टफोन की अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया बड़ा फुलविज़न डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा।

LG V30+ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • एलजी वी30+ को भारत में 44,990 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • एलजी वी30 प्लस में फुलविज़न डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हैं
विज्ञापन
एलजी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वी30 प्लस बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च कर दिया।
स्मार्टफोन की अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया बड़ा फुलविज़न डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा। इसके अलावा फोन में बैंग एंड ऑल्युफ्सन का 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैक के साथ बीएंडओ प्ले ईयरफोन भी साथ दिए गए हैं। वी30+ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है और आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन में फेस अनलॉक फ़ीचर दिया गया है। इस डिवाइस में एक फ्लोटिंग बार इंटरफेस है जो पिछले वी सीरीज़ वेरिएंट में दिखे सेकेंडरी टिकर डिस्प्ले की जगह दिया गया है। इसके अलावा एक ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले भी है। एललजी वी30+ के डिस्प्ले में एचडीआर10 सपोर्ट है। बता दें कि अभी यह फ़ीचर बेहद कम स्मार्टफोन में उपलब्ध है।
 

एलजी वी30+ की भारत में कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

एलजी वी30+ को भारत में 44,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमे़ज़न इंडिया पर मिलेगा। फोन 18 दिसंबर से ओपन सेल में उपलब्ध होगा। फोन के लिए बुधवार से प्री बुकिंग शुरू हो गई हैं। एलजी वी30+ को भारत में क्लाउड सिल्वर और ऑरोरा ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

लॉन्च इवेंट में कंपनी ने जानकारी दी कि एलजी वी30+ के ग्राहकों को 12 हजार रुपये की कीमत का वन टाइम स्क्रीन रीप्लेसमेंट मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा एलजी, 3 हज़ार रुपये का मुफ्त वायरलैस चार्जर भी ऑफर कर रही है।
 
lg v30 plus
 

एलजी वी30+ स्पेसिफिकेशन

इसके अलावा वी30+ में सभी स्पेसिफिकेशन वी30+ वाले ही हैं। एलजी वी30+ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा आधारित यूएक्स 6.0 इंटरफेस पर चलता है। स्मार्टफोन में एक 6 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2880 पिक्सल्स) ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 538 पीपीआई है और एचडीआर10 सपोर्ट से लैस है। इस फोन में एक क्वालकॉम 835 प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम है। एलजी वी30+ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

एलजी वी30+ के डुअल रियर कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/1.6, 71 डिग्री वाइड-एंगल लेंस एक 16 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/1.9 व 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। कैमरे में एक क्रिस्टल क्लियर लेंस है जिसे कलर रीप्रोडक्शन और स्पष्ट तस्वीरें लेने के लिए दिया गया है। आगे की तरफ़, एलजी वी30+ में एक 5 मेगापिक्सल वाइड-एंगल (90 डिग्री) कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.2 से लैस है।

एलजी वी30+ में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसकी स्टोरेज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं वी30+ स्मार्टफोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। एलजी वी30+ में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और वाई-फाई जैसे कई दूसरे फ़ीचर हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर,डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.7x75.4x7.3 मिलीमीटर और वज़न 158 ग्राम है।  फोन को पावर देने के लिए 3300 एमएेच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous design
  • High-end audio
  • Good performance
  • Good battery life
  • कमियां
  • Colour shifting on screen is distracting
  • No portrait mode
  • Below par camera performance
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »