LG V30 लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में है 6 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने एलजी ने आईएफए ट्रेड शो के मौके पर अपने फ्लैगशिप हैंडसेट एलजी वी30 से पर्दा उठाया। इसके साथ एलजी वी30+ को भी पेश किया गया है। बता दें कि एलजी वी30 कंपनी के एलजी वी20 स्मार्टफोन का अपग्रेड है।

LG V30 लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में है 6 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • V30 में 6 इंच का इंच का क्वाडएचडी+ ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले है
  • हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए है
  • स्मार्टफोन को ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और वॉयलेट कलर में उपलब्ध कराया जाएगा
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने एलजी ने आईएफए ट्रेड शो के मौके पर अपने फ्लैगशिप हैंडसेट एलजी वी30 से पर्दा उठाया। इसके साथ एलजी वी30+ को भी पेश किया गया है। बता दें कि एलजी वी30 कंपनी के एलजी वी20 स्मार्टफोन का अपग्रेड है। LG 30 के ज़रिए कंपनी सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और ऐप्पल के अगले आईफोन को चुनौती देगी। बताया गया है कि एलजी वी30 कंपनी के घरेलू मार्केट में 21 सितंबर से उपलब्ध होगा। इसे आने वाले समय में भारत में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। एलजी के इस हैंडसेट की अहम खासियतों में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और दो रियर कैमरे हैं। फिलहाल, इस हैंडसेट की कीमत का ऐलान नहीं किया है।  

LG V30 के ज़रिए कंपनी दो रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन की रेस में शामिल हो गई है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में ज़ोर देकर कहा है कि यह पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो एफ/1.6 अपर्चर वाले कैमरा लेंस से लैस होगा। इसका मतलब है कि कम रोशनी में इस हैंडसेट के कैमरे से बेहतरीन फोटो की उम्मीदें की जा सकती हैं। सॉफ्टेवयर की बात करें तो इस हैंडसेट में अभी एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा दिया गया है। एंड्रॉयड ओरियो अपडेट को लेकर भी आश्वस्त रहें।
 
lg v30

एलजी वी30 की तस्वीर

आइए अब विस्तार से एलजी वी30 के स्पेसिफिकेशन की चर्चा करते हैं। LG V30 में 6 इंच का इंच का क्वाडएचडी+ (2880 x 1440 पिक्सल) ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 538 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। एलजी वी30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और प्लस वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही फोन में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।     

अब बात एलजी वी30 के सबसे अहम फीचर की है। पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। एक 16 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड एंगल सेंसर जो एफ1.6 अपर्चर वाला है। वहीं, वाइड एंगल सेंसर 13 मेगापिक्ल का है जो एफ/1.9 अपर्चर वाला है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। बैटरी 3300 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 151.7 x 75.4 x 7.3 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं।

स्मार्टफोन को ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और वॉयलेट कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ वॉयस रिकग्निशन और फेस रिकग्निशन फीचर दिया गया है। फोन में वायरलेस चार्जिंग की भी क्षमता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous design
  • High-end audio
  • Good performance
  • Good battery life
  • कमियां
  • Colour shifting on screen is distracting
  • No portrait mode
  • Below par camera performance
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG V30 Launched
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »