LG V30 की कीमत का खुलासा, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 से है सस्ता

कई बार लीक में जानकारी आने के बाद, एलजी ने पिछले हफ्ते आईएफए 2017 बर्लिन में अपना वी30 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। एलजी वी30 स्मार्टफोन की बिक्री, कंपनी के घरेलू बाज़ार दक्षिण कोरिया में 21 सितंबर को पहली बार होगी। आने वाले महीनों में कंपनी द्वारा फोन को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में उपलब्ध कराने की उम्मीद है।

LG V30 की कीमत का खुलासा, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 से है सस्ता
विज्ञापन
कई बार लीक में जानकारी आने के बाद, एलजी ने पिछले हफ्ते आईएफए 2017 बर्लिन में अपना वी30 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। एलजी वी30 स्मार्टफोन की बिक्री, कंपनी के घरेलू बाज़ार दक्षिण कोरिया में 21 सितंबर को पहली बार होगी। आने वाले महीनों में कंपनी द्वारा फोन को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में उपलब्ध कराने की उम्मीद है। लॉन्च के समय, एलजी ने वी30 की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब अमेरिका और यूरोप के लिए वी30 की कीमत का खुलासा कर दिया गया है।

अमेरिका में, एलजी एक कॉन्टेस्ट का आयोजन कर रही है जिसके तहत इच्छुक ग्राहकों के पास तीन एलजी वी30 स्मार्टफोन जीतने का मौका है। और कॉन्टेस्ट की नियम व शर्तों की बात करें तो, एलजी ने हर यूनिट के लिए 749.99 डॉलर (करीब 48,100 रुपये) की कीमत रखी है। अगर यह कीमत सही है तो, अमेरिका में एलजी वी30 स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की कीमत 930 डॉलर (करीब 59,600 रुपये) से सस्ता है।

यूरोप में,  रोमानिया के एक रिटेलर ने एलजी वी30 के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिए हैं। और इसकी कीमत 3,990.90 रोमानियाई लीयू ईक्वल्स (करीब 66,200 रुपये) है। लिस्टिंग से फोन की शिपिंग की तारीख़ का खुलासा नहीं होता, लेकिन पुष्टि होती है कि इसी महीने कभी-भी फोन को उपलब्ध कराया जा सकता है। अमेरिका में कॉन्टेस्ट के दौरान लिस्ट की गई कीमत से बेहद कम है और हमें उम्मीद है कि एलजी वी30 की पहली कीमत ही सही हो। इसके अलावा गौर करने वाली बात है कि कीमत हर बाज़ार के हिसाब से अलग-अलग होगी। इसके अलावा, प्री-ऑर्डर से भी आधिकारिक कीमत का पता नहीं चलता, और एलजी द्वारा अभी भी आधिकारिक ऐलान किया जाना है।

एलजी वी30 में बैंग एंड ऑल्युफ्सन ऑडियो, वॉयस रिकग्निशन, मजबूती के लिए MIL-STD 810G रेटिंग, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग मिली है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.6 के साथ आने वाला यह इंडस्ट्री का पहला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस वेरिएंट के साथ, कंपनी ने ज़्यादा स्टोरेज वाला एलजी वी30+ भी लॉन्च किया।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »