एलजी वी20 भारत में गुरुवार से बिकेगा, 54,999 रुपये में मिलेगा

एलजी वी20 भारत में गुरुवार से बिकेगा, 54,999 रुपये में मिलेगा
ख़ास बातें
  • एमआरपी 60,000 रुपये होगी, लेकिन फोन को 54,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • एलजी वी20 1 दिसंबर यानी गुरुवार से ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा
  • एलजी वी20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला पहला फोन है
विज्ञापन
ऐसा लगाता है कि एलजी ने आखिरकार अपने वी20 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। मुंबई स्थित नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दावा किया है कि एलजी वी20 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसकी एमआरपी तो 60,000 रुपये होगी, लेकिन फोन को 54,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा एलजी वी20 के साथ बायबैक स्कीम भी पेश किया जाएगा, साथ में शुरुआती खरीदारों को एक हेडसेट मुफ्त मिलेगा। एलजी वी20 स्मार्टफोन 1 दिसंबर यानी गुरुवार से ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। गैजेट्स 360 ने अन्य रिटेलर से भी इस जानकारी की पुष्टि की है, लेकिन एलजी ने एलजी वी20 के आधिकारिक लॉन्च के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

(जानें: एलजी वी20 बनाम एलजी वी10)

इससे पहले गैजेट्स 360 ने आपको भारत में एलजी वी20 की कीमत 49,990 रुपये होने के बारे में बताया था। हम अब भी यही कहेंगे कि एलजी ने पहले इसी कीमत में लॉन्च करने का फैसला किया था। अब जानकारी मिली है कि एलजी को लॉन्च को लेकर पार्टनरशिप करने में देरी हुई। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपये कमज़ोर होने के कारण कंपनी को एलजी वी20 की कीमत के बारे में फिर से विचार करना पड़ा।
 
dollar_rise_chart

एलजी वी20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन था। बात दें कि हैंडसेट में 5.7 इंच का आईपीएस क्वांटम डिस्प्ले है। एलजी वी10 की तरह इसमें भी एक सेकेंडरी डिस्प्ले है। एलजी वी20 के सेकेंडरी डिस्प्ले में वी10 की तुलना में फॉन्ट 50 फीसदी ज्यादा बड़ा नज़र आता है। इस कारण से यूज़र के लिए नोटिफिकेशन और अलर्ट देख पाना ज्यादा आसान हो जाएगा।

याद रहे कि एलजी वी20 को इस साल सितंबर महीने में सेन फ्रांसिसको में लॉन्च किया गया था। एलजी वी20 स्मार्टफोन को एएल6013 मेटल के द्वारा बनाया गया है। इस मेटल का इस्तेमाल आमतौर पर एयरक्राफ्ट, सेलबोट और माउंटेन बाइक बनाने के लिए होता है। एलजी का दावा है कि 4 मीटर की ऊंचाई से भी फोन को गिराने पर उसे कुछ नहीं होगा।एलजी ने इस हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। रियर हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ 135 डिग्री वाइड लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर भी है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में ऑटो शॉट फ़ीचर दिया गया है जो यूज़र की मुस्कुराहट को डिटेक्ट करके अपने आप सेल्फी ख़ीच लेगा।

एलजी वी20 में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया गया है। यह गूगल के इन ऐप सर्च फंक्शन से लैस होगा। कंपनी ने इस बार एलजी यूएक्स 5.0+ स्किन का इस्तेमाल किया है। नए इन ऐप सर्च फ़ीचर की मदद से यूज़र किसी भी गूगल ऐप में कॉन्टेक्ट, ईमेल, टेक्स्ट मैसेज और फोटो सर्च कर पाएंगे। इसमें मल्टी-विंडो भी मौजूद है, जिसकी मदद से आप दो ऐप को एक साथ चला पाएंगे।

एलजी वी20 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। यह टाइटन, सिल्वर और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी वी20 हैंडसेट में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एमएसएम8996 स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर मौजूद है। स्टोरेज के लिए 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प मौजूद रहेगा। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 3200 एमएएच की बैटरी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Genuinely useful secondary screen
  • Great camera quality
  • Excellent screen
  • Good battery life
  • Removable battery
  • Should be able to survive drops
  • कमियां
  • Software bloat
  • Flagship-level pricing
  • Doesn't look or feel very premium
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »