• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलजी वी20 है एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन, डुअल कैमरे से है लैस

एलजी वी20 है एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन, डुअल कैमरे से है लैस

एलजी वी20 है एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन, डुअल कैमरे से है लैस
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन एलजी वी20 लॉन्च कर दिया है। एलजी वी20 स्मार्टफोन को कंपनी के घरेलू मार्केट में इस महीने ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, एलजी वी20 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

एलजी वी20 स्मार्टफोन को एएल6013 मेटल के द्वारा बनाया गया है। इस मेटल का इस्तेमाल आमतौर पर एयरक्राफ्ट, सेलबोट और माउंटेन बाइक बनाने के लिए होता है। एलजी का दावा है कि 4 मीटर की ऊंचाई से भी फोन को गिराने पर उसे कुछ नहीं होगा। हैंडसेट में 5.7 इंच का आईपीएस क्वांटम डिस्प्ले है। एलजी वी10 की तरह इसमें भी एक सेकेंडरी डिस्प्ले है। एलजी वी20 के सेकेंडरी डिस्प्ले में वी10 की तुलना में फॉन्ट 50 फीसदी ज्यादा बड़ा नज़र आता है। इस कारण से यूज़र के लिए नोटिफिकेशन और अलर्ट देख पाना ज्यादा आसान हो जाएगा।
 
LG_v20

एलजी वी20 में 32-बिट हाई-फाई क्वाड डीएसी, एचडी ऑडियो रिकॉर्डर, बी एंड ओ प्ले स्पीकर जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इतना साफ है कि कंपनी ने म्यूज़िक का शौक रखने वालों को लुभाने की कोशिश की है।

एलजी ने इस हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। रियर हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ 135 डिग्री वाइड लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर भी है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में ऑटो शॉट फ़ीचर दिया गया है जो यूज़र की मुस्कुराहट को डिटेक्ट करके अपने आप सेल्फी ख़ीच लेगा।

एलजी वी20 में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया गया है। यह गूगल के इन ऐप सर्च फंक्शन से लैस होगा। कंपनी ने इस बार एलजी यूएक्स 5.0+ स्किन का इस्तेमाल किया है। नए इन ऐप सर्च फ़ीचर की मदद से यूज़र किसी भी गूगल ऐप में कॉन्टेक्ट, ईमेल, टेक्स्ट मैसेज और फोटो सर्च कर पाएंगे। इसमें मल्टी-विंडो भी मौजूद है, जिसकी मदद से आप दो ऐप को एक साथ चला पाएंगे।

एलजी वी20 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। यह टाइटन, सिल्वर और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी वी20 हैंडसेट में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एमएसएम8996 स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर मौजूद है। स्टोरेज के लिए 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प मौजूद रहेगा। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 3200 एमएएच की बैटरी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Genuinely useful secondary screen
  • Great camera quality
  • Excellent screen
  • Good battery life
  • Removable battery
  • Should be able to survive drops
  • कमियां
  • Software bloat
  • Flagship-level pricing
  • Doesn't look or feel very premium
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG V20 Launch Date
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
  2. OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: देखें 30K के बजट में कौन सा है बेस्ट
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी गिरावट, Vivo का पहला स्थान बरकरार 
  4. Sony Xperia 1 VIII कल होगा लॉन्च, नए डिजाइन वाला रियर कैमरा सिस्टम
  5. Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट
  6. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
  7. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  8. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  10. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »