एलजी वी20 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च

एलजी वी20 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 3200 एमएएच की बैटरी
  • यह डुअल कैमरा सेटअप से लैस है
  • एलजी वी20 में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया गया है
विज्ञापन
एलजी वी20 स्मार्टफोन को भारत में सोमवार को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पिछले हफ्ते इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजने शुरू कर दिए। कंपनी नई दिल्ली में शाम छह बजे एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें इस फोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी का खुलासा किया जाएगा।

याद रहे कि गैजेट्स 360 ने आपको पहले ही इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन स्टोर में 54,999 रुपये में बेचे जाने की ख़बरें दी थीं, जबकि इसकी एमआरपी 60,000 रुपये है। रिटेलर ने यह भी बताया था कि इसके अलावा एलजी वी20 के साथ बायबैक स्कीम भी पेश किया जाएगा, साथ में शुरुआती खरीदारों को एक हेडसेट मुफ्त मिलेगा।

याद रहे कि एलजी वी20 को इस साल सितंबर महीने में सेन फ्रांसिसको में लॉन्च किया गया था। एलजी वी20 स्मार्टफोन को एएल6013 मेटल के द्वारा बनाया गया है। इस मेटल का इस्तेमाल आमतौर पर एयरक्राफ्ट, सेलबोट और माउंटेन बाइक बनाने के लिए होता है। एलजी का दावा है कि 4 मीटर की ऊंचाई से भी फोन को गिराने पर उसे कुछ नहीं होगा।एलजी ने इस हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। रियर हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ 135 डिग्री वाइड लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर भी है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में ऑटो शॉट फ़ीचर दिया गया है जो यूज़र की मुस्कुराहट को डिटेक्ट करके अपने आप सेल्फी ख़ीच लेगा।

एलजी वी20 में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया गया है। यह गूगल के इन ऐप सर्च फंक्शन से लैस होगा। कंपनी ने इस बार एलजी यूएक्स 5.0+ स्किन का इस्तेमाल किया है। नए इन ऐप सर्च फ़ीचर की मदद से यूज़र किसी भी गूगल ऐप में कॉन्टेक्ट, ईमेल, टेक्स्ट मैसेज और फोटो सर्च कर पाएंगे। इसमें मल्टी-विंडो भी मौजूद है, जिसकी मदद से आप दो ऐप को एक साथ चला पाएंगे।

एलजी वी20 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। यह टाइटन, सिल्वर और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी वी20 हैंडसेट में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एमएसएम8996 स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर मौजूद है। स्टोरेज के लिए 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प मौजूद रहेगा। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 3200 एमएएच की बैटरी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Genuinely useful secondary screen
  • Great camera quality
  • Excellent screen
  • Good battery life
  • Removable battery
  • Should be able to survive drops
  • कमियां
  • Software bloat
  • Flagship-level pricing
  • Doesn't look or feel very premium
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, Lg V20, LG V20 Specification, LG V20 price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  2. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  3. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  4. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  6. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  7. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  8. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »