एलजी वी20 का रिव्यू

एलजी वी20 का रिव्यू
ख़ास बातें
  • 5.7 इंच का प्राइमरी स्क्रीन है, लेकिन इसके ऊपर एक सेकेंडरी स्क्रीन है
  • इसकी कीमत 54,990 रुपये है
  • यह एक बड़ा और वज़नदार फोन है
विज्ञापन
भले ही एलजी स्मार्टफोन मार्केट में बहुत आगे ना हो, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि कंपनी कभी भी प्रयोग करने से कतराई नहीं है। पिछले तीन साल में कंपनी ने स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में हर बार कुछ नया करने की कोशिश की है। चाहे फ्लेक्सिबल कॉन्वेक्स फोन हों या मॉड्यूलर एक्सेसरी। अब एलजी सेकेंडरी स्क्रीन को लोकप्रिय बनाने की कोशिश में लग गई है। शुरुआत एलजी 10 से हुई। इसके बाद मिंड-रेंज सेगमेंट वाला एक्स स्क्रीन इस फ़ीचर के साथ आया, अब फ्लैगशिप एलजी वी20।

हमें एलजी एक्स स्क्रीन पसंद आया था। लेकिन सेकेंडरी स्क्रीन के अलावा इसके बाकी फ़ीचर थोड़े कमज़ोर थे। वी20 में इन कमियों को किया गया है, या कंपनी का यह वार भी खाली जाएगा? क्या एलजी को 2016 में एक और फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की ज़रूरत थी? क्या एलजी वी20 काम का फोन है?


एलजी वी20 लुक और डिज़ाइन
बड़े फोन इन दिनों चलन में हैं। वी20 इसी लीग का है। इसमें 5.7 इंच का प्राइमरी स्क्रीन है, लेकिन इसके ऊपर एक सेकेंडरी स्क्रीन है। एलजी ने स्क्रीन के किनारे वाले जगह को कम रखने की कोशिश की है। बावज़ूद इसके फोन बड़ा लगता है। सेकेंडरी स्क्रीन टॉप तक नहीं जाता। इसके ऊपर फ्रंट कैमरे के लिए जगह बनाई गई है।

यह फोन दिखने में ब्लैकबेरी ज़ेड10 जैसा लगता है, ख़ासकर स्ट्रिप, साइज़ और ईयरपीस की पोज़ीशन की वजह से।

बैकपैनल का डिज़ाइन ज़्यादा रोचक है। सबसे पहली बात, बैककवर को हटाना संभव है। यहां पर मॉड्यूलर एक्सेसरी के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है। बैटरी हटाई जा सकती है। यहां पर आपको सिम और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलेंगे। जब आप प्राइमरी स्लॉट तक पहुंचने के लिए बैटरी निकालेंगे तो आपको पुराने दिनों की याद आएगी। दूसरे स्लॉट को आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा, लेकिन वी20 को रीस्टार्ट किए बिना यह सिम को नहीं पहचानता।

बैकपैनल पर कैमरे का उभार नज़र आएगा। दो लेंस है। एक डुअल एलईडी फ्लैश के साथ लेज़र ऑटोफोकस विंडो भी है। गोलाकर फिंगरप्रिंट सेंसर कैमरे के उभार के नीचे है। यह पावर बटन का भी काम करता है। वी20 में एलजी ने वॉल्यूम बटन को एक बार फिर किनारों पर दिया है। पता नहीं पावर बटन के साथ ऐसा क्यों नहीं किया गया। रिव्यू के दौरान हम सेटअप से सहज नहीं हो सके।

वॉल्यूम बटन बायीं तरफ हैं, और दायां हिस्सा लगभग पूरी तरह से खाली है। बस निचले हिस्से में एक छोटा सा बटन है जिसका इस्तेमाल रियर पैनल को खोलने के लिए होता है। लेकिन यह बार-बार कैमरा बटन होने का एहसास देता है। निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। और आखिर में एक आईआर एमिटर टॉप पर है।

यह एक बड़ा और वज़नदार फोन है। इसे हैंडल करना आसान नहीं है। एलजी ने वी20 में स्पेशल एल्यूमीनियम एलॉय का इस्तेमाल किया है। दावा किया गया है कि यह बेहद ही टिकाऊ है। हालांकि, हमें जो रिव्यू यूनिट मिला उसमें खरोंच और चोट के निशान थे। साफ है कि लॉन्च इवेंट में पत्रकारों को फोन की मजबूती दिखाने में चक्कर में रिव्यू यूनिट को जानबूझकर गिराया गया था।

एलजी वी20 स्पेसिफिकेशन
एलजी ने वी20 की कीमत फ्लैगशिप फोन के स्तर की रखी है। और ऐसे हार्डवेयर का इस्तेमाल किया है जो कीमत को जायज़ ठहराता है। स्क्रीन का डाइमेंशन 5.7 इंच है और रिज़ॉल्यूशन 1440x2560 पिक्सल है, जो बेहद ही शार्प है। कलर्स ब्राइट और सेचुरेटेड हैं। व्यूइंग एंगल बेहतरीन हैं। किनारे वाले बॉर्डर बेहद ही पतले हैं। इस वजह से स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट पर फोकस करना आसान होता है। कमी सिर्फ शीशे में है जो बहुत रिफ्लेक्टिव है। और आसानी से दाग उठाता है।

प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 है। इसके साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल हुआ है। परफॉर्मेंस के मामले में कोई शिकायत नहीं होगी। हालांकि, आने वाले समय में यह वी20 की कमज़ोरी साबित होगी, ख़ासकर जब कम कीमत वाला वनप्लस 3टी स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आता है।
 
lg_v20_frontangle_ndtv

इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। आपको वॉयस ओवर एलटीई के साथ 4जी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, इंफ्रारेंड और जीपीएस फोन का हिस्सा हैं। दो नैनो सिम कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। और बैटरी की क्षमता 3200 एमएएच की है।

कैमरा सेटअप थोड़ा रोचक है। पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो आम लेंस से लैस है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जिसमें वाइड-एंगल लेंस है। एलजी के इस सेटअप की अच्छी बात यह है कि दोनों एक साथ काम नहीं करते हैं। आप चाहें तो दोनों के बीच स्विच कर सकते हैं। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर हैं। इसमें आपको आम और वाइड-एंगल मोड में स्विच करने का विकल्प होगा।

वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता 4के तक जाती है। एक मैनुअल मोड है जिसमें आपको आम सेटिंग्स मिलेगी। आप साउंड रिकॉर्डिंग को भी नियंत्रित कर सकेंगे।

एलजी ने वी20 की आवाज़ के लिए बीएंडओ प्ले के साथ समझौता किया है। फोन के साथ आपको बीएंडओ का हेडसेट मिलेगा।
 
lg_v20_upperfront_ndtv

एलजी वी20 सॉफ्टवेयर और सेकेंडरी स्क्रीन
एलजी का कस्टम एंड्रॉयड यूआई एलजी यूएक्स बहुत ज़्यादा कस्टमाइज़्ड वर्ज़न है। वी20 के साथ दिया गया वर्ज़न 5.0+ भी ऐसा ही है। होमस्क्रीन से लेकर प्रीलोडेड ऐप तक को मॉडिफाई किया गया है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा को आप पहचान नहीं पाएंगे। कुछ काम के फ़ीचर भी दिए गए हैं, जैसे कि मल्टी विंडो। यह अच्छा काम करता है।

एलजी जी5 में कोई ऐप ड्रॉअर नहीं है। आप यूआई थीम चुन सकते हैं। आप चाहें तो उन्हें एलजी के स्मार्टवर्ल्ड ऐप से डाउनलोड भी कर सकते हैं। नोटिफिकेशन शेड में टॉगल कंट्रोल के कई पेज दिए गए हैं। एलजी ने कई थर्ड-पार्टी ऐप भी फोन में दिए हैं। एचडी ऑडियो रिकॉर्डर ऐप बेहद ही काम का है।

मुख्य आकर्षण सेकेंडरी स्क्रीन है। हम ये मानेंगे कि एलजी ने इस स्क्रीन को अलग-अलग परिस्थितियों में काम में लाने पर खूब सोचा है।
 
lg_v20_screens_ndtv

हमें पसंद आया कि एलजी के ऐप ने सेकेंडरी स्क्रीन को किस खूबसूरती से इस्तेमाल में लाया है, ख़ासकर वॉयस रिकॉर्डर और कैमरा ऐप ने।

एलजी वी20 परफॉर्मेंस
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम का इस्तेमाल हुआ है। यह कई हाल के फ्लैगशिप फोन के बराबर नहीं है। 2016 के अंत में कई फोन स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ पेश किए गए। लेकिन परफॉर्मेंस से कोई शिकायत नहीं होगी। बेंचमार्क टेस्ट में अच्छे नतीजे आए।

आम इस्तेमाल में वी20 ने ज्यादातर मौकों पर अच्छी परफॉर्मेंस दी। कभी-कभार यूआई के कारण फोन धीमा ज़रूर हुआ। हमें यह बताते खुशी हो रही है कि फोन रिव्यू के दौरान कभी भी बहुत ज़्यादा गर्म नहीं हुआ।

स्क्रीन पर सिनेमा देखने और गेम खेलने का अनुभव सुखद रहा। सेकेंडरी स्क्रीन बेहद ही काम का है। हालांकि, कभी-कभार लैंडस्केप मोड में टेक्स्ट भी बेहद ही छोटे नज़र आए। वादे के मुताबिक, आवाज की क्वालिटी बेहद ही अच्छी थी। बिल्ट-इन-स्पीकर से ऊंची आवाज की उम्मीद कर सकते हैं। और इस दौरान भी यह काफी साफ रहती है। बीएंडओ हेडसेट की क्वालिटी अच्छी है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी दिक्कत नहीं होती।
 
20161213
20161213
20161213
20161212

कैमरा ऐप बिखरा हुआ लगता है। आपको कई विकल्प मिलेंगे। हमें प्रो मोड पसंद आया, ख़ासकर साउंड रिकॉर्डिंग के मामले में। इमेज क्वालिटी बेहतरीन है। हम डिटेल वाले शॉट लेने में कामयाब रहे। कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें आईं। हालांकि, इनमें नॉयज़ ज़्यादा थी।

फोकस आमतौर पर सटीक था, लेकिन कम रोशनी में थोड़ा धीमा। क्लोज़ अप शॉट सबसे अच्छे थे। वाइड-एंगल मोड पहली नज़र में बेहद ही नाटकीय लगा। हम कुछ नया भी कर पाए। वी20 ने दूसरे फोन की तुलना में ज़्यादा बेहतर आउटपुट दिया।   

बैटरी लाइफ अच्छी है। आम इस्तेमाल में यह करीब डेढ़ तक चल गई। वीडियो लूप टेस्ट यह 9 घंटे 37 मिनट तक चली।
 
lg_v20_slots_ndtv

हमारा फैसला
एलजी वी20 को हरफनमौला बनाने की कोशिश हुई है। यह कई तरह की भूमिकाएं निभाना चाहता है, और ज़्यादातर मौकों पर सफल भी होता है। इस फोन में आपको डुअल कैमरे के साथ दो स्क्रीन मिलेंगे। इसके साथ मजबूत बॉडी और एंड्रॉयड 7.0 नूगा है। हमें लगता है कि एलजी डिजाइन को लेकर और बेहतर काम कर सकती थी। वहीं, सॉफ्टवेयर को भी और साफ-सुथरा होना चाहिए।

कई लोग फोन की कीमत जानते ही इसे खारिज कर देंगे। ज्यादातर मौकों पर गूगल के पिक्सल और ऐप्पल के आईफोन 7 को बेहतर विकल्प माना जाएगा। कमज़ोर स्टाइलिंग और पिछले जेनरेशन वाले स्पेसिफिकेशन की वजह से भी इसे नज़रअंदाज किया जाएगा। बावज़ूद इसके वी20 के बारे में विविधता और अनोखेपन के लिहाज से एक बार विचार किया जा सकता है। उम्मीद रखिए कि फोन 50,000 रुपये से कम में मिल जाए।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Genuinely useful secondary screen
  • Great camera quality
  • Excellent screen
  • Good battery life
  • Removable battery
  • Should be able to survive drops
  • कमियां
  • Software bloat
  • Flagship-level pricing
  • Doesn't look or feel very premium
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »