LG Q6+ में है फुलविज़न डिस्प्ले और 4 जीबी रैम, जानें कीमत

एलजी क्यू6+ स्मार्टफोन बुधवार को भारत में लॉन्च हो गया। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने ही एलजी क्यू6 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। क्यू6 सीरीज़ के बारे में कहा गया है कि इन स्मार्टफोन में किफ़ायती दाम में प्रीमियम फ़ीचर दिए गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 सितंबर 2017 14:56 IST
ख़ास बातें
  • एलजी क्यू6+ की कीमत भारत में 17,990 रुपये है
  • एलजी क्यू6+ में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है
  • यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा
एलजी क्यू6+ स्मार्टफोन बुधवार को भारत में लॉन्च हो गया। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने ही एलजी क्यू6 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। क्यू6 सीरीज़ के बारे में कहा गया है कि इन स्मार्टफोन में किफ़ायती दाम में प्रीमियम फ़ीचर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच फुलविज़न डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। एलजी क्यू6+ और एलजी क्यू6 में बेहद मामूली फर्क है। LG Q6+ में जहां 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है वहीं एलजी क्यू6 में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है।

एलजी क्यू6+ कीमत, उपलब्धता और फ़ीचर
Advertisement
एलजी क्यू6+ की कीमत भारत में 17,990 रुपये है। और इसकी बिक्री बुधवार से रिटेल स्टोर के जरिए एस्ट्रो ब्लैक और आइस प्लेटिन कलर वेरिएंट में शुरू होगी। फुलविज़न डिस्प्ले के अलावा, स्मार्टफोन में एक फेस अनलॉक फ़ीचर भी है। एलजी क्यू6 से तुलना करें तो एलजी क्यू6+के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। एलजी क्यू6 की कीमत 14,990 रुपये है।

यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।
Advertisement

LG Q6+ की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। एलजी क्यू6+ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 3000 एमएएच की है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर का इसका हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142.5x69.3x8.1 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.