LG Q6+ को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की खबर

ऐसा लगता है कि LG Q6+ स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को जुलाई में LG Q6 और LG Q6a के साथ लॉन्च किया गया था। इन तीनों की स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 18:9 अनुपात वाला फुलविज़न डिस्प्ले है।

LG Q6+ को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की खबर
ख़ास बातें
  • इसकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर के ज़रिए होगी
  • LG Q6 और LG Q6+ दिखने में लगभग एक जैसे हैं
  • एलजी क्यू6+ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि LG Q6+ स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को जुलाई में LG Q6 और LG Q6a के साथ लॉन्च किया गया था। इन तीनों की स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 18:9 अनुपात वाला फुलविज़न डिस्प्ले है। इन हैंडसेट में से एलजी क्यू6 को अगस्त महीने की शुरुआत में ही भारत मे लॉन्च किया जा चुका है। अब मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दावा किया है कि एलजी क्यू6+ को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। इसकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर के ज़रिए होगी।

शनिवार को महेश टेलीकॉम ने ट्वीट किया कि LG Q6+ को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि LG Q6 और LG Q6+ दिखने में लगभग एक जैसे हैं। ऐसा ही स्पेसिफिकेशन के बारे में भी कुछ हद तक कहा जा सकता है। अंतर रैम और स्टोरेज का है। एलजी क्यू6+ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, एलजी क्यू6 में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा कोई अंतर नहीं है। हालांकि, आप एलजी क्यू6+ को मरीन ब्लू रंग में भी खरीद पाएंगे। भारत में एलजी क्यू6 के डुअल सिम वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। हम क्यू6+ के भी इस वेरिएंट को पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

आइए आपको एलजी क्यू6+ के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।

LG Q6+ की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। एलजी क्यू6+ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 3000 एमएएच की है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर का इसका हिस्सा हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Q6 Plus, LG India, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »