LG ने 120Hz रिफ्रेश रेट और Alpha 8 AI प्रोसेसर के साथ पेश की नई OLED B4 4K TV सीरीज, घर पर सिनेमा जैसा अनुभव

LG B4 सीरीज 55, 65 और 77 इंच साइज में आती है, जिसकी कीमत $1,699 (लगभग 1,41,840 रुपये) से शुरू होती है।

LG ने 120Hz रिफ्रेश रेट और Alpha 8 AI प्रोसेसर के साथ पेश की नई OLED B4 4K TV सीरीज, घर पर सिनेमा जैसा अनुभव

Photo Credit: LG

LG OLED B4 4K TV में 77 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी नई LG OLED B4 4K सीरीज पेश की है।
  • LG OLED B4 4K Smart TV में 55, 65 और 77 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • LG OLED B4 4K Smart TV की शुरुआती कीमत $1,699 (लगभग 1,41,840 रुपये) है।
विज्ञापन
LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी नई LG OLED B4 4K सीरीज पेश की है जो कि गेमर्स और मूवी लवर्स दोनों के लिए बेस्ट हैं। ये स्मार्ट टीवी तीन स्क्रीन साइज 55, 65 और 77 इंच में उपलब्ध हैं। इन स्मार्ट टीवी में में Alpha 8 AI प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको LG B4 TV सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


LG OLED B4 4K Smart TV Price 


LG OLED B4 4K Smart TV सीरीज 55, 65 और 77 इंच साइज में आती है, जिसकी कीमत $1,699 (लगभग 1,41,840 रुपये) से शुरू होती है। LG वर्तमान में 55 इंच मॉडल पर इंट्रोडक्ट्री डिस्काउंट दे रहा है, जिससे कीमत घटकर $1,499 (लगभग 1,25,143 रुपये) हो गई है।


LG OLED B4 4K Smart TV Specifications


LG OLED B4 4K Smart TV में 55, 65 और 77 इंच की डिस्प्ले दी गई है। LG B4 TV सेल्फ लाइटेड OLED पिक्सल के साथ आते हैं, जो कि बेहतर व्यूइंग अनुभव के लिए डीप ब्लैक और वाइब्रेंट कलर प्रदान करते हैं। इसमें Alpha 8 AI प्रोसेसर स्क्रीन पर मौजूद चीजों के आधार पर फोटो सेटिंग्स को ऑटोमैटिक तौर पर ऑप्टिमाइज करता है। फिल्म लवर्स के लिए टीवी घर पर थिएटर जैसे माहौल के लिए डॉल्बी विजन और एटमॉस कंपेटिबिलिटी प्रदान करते हैं।

गेमर्स की बात करें तो B4 टीवी में 0.1 एमएस रिस्पॉन्स टाइम का लाइटिंग-फास्ट रिसपॉन्स टाइम और 120Hz रिफ्रेश रेट है जो कि ब्लर और टियरिंग को खत्म करती है, जिससे फास्ट स्पीड वाले एक्शन सीक्वेंस बेहतर लगते हैं। इसके अलावा NVIDIA G-Sync, AMD FreeSync प्रीमियम और VRR का सपोर्ट भी स्क्रीन टियरिंग की दिक्कत को दूर करने में मदद करता है।

टीवी के अन्य स्मार्ट फीचर्स में Amazon Alexa, Apple AirPlay और Google Assistant जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म के लिए बिल्ट-इन सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा यूजर्स को एलजी चैनल के साथ 300 से ज्यादा फ्री चैनल तक एक्सेस मिलता है और स्ट्रीमिंग सर्विस के जरिए प्रीमियम कंटेंट तक एक्सेस मिलता है।

LG  ने अपने नए टीवी के अलावा चीन में एक नई वॉशिंग मशीन 14kg Mijing लॉन्च की है। इस मशीन में नई एआई डायरेक्ट-ड्राइव फ्रीक्वेंसी कन्वर्जन" टेक्नोलॉजी है। यह सिस्टम धोए जा रहे कपड़े के प्रकार का पता लगा सकता है और उसके अनुसार धुलाई साइकल को एडजेस्ट कर सकता है। LG का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी कपड़ों के नुकसान को 30 प्रतिशत तक कम करती और एनर्जी एफिशिएंसी में 25 प्रतिशत तक सुधार होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  11. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  12. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  14. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »