LG Gram +View : एलजी ने चीन में पेश किया 16 इंच का पोर्टेबल मॉनिटर, जानें इसके बारे में

LG Gram +View : यह 2K रेजॉलूशन और 16:10 का एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो ऑफर करती है।

LG Gram +View : एलजी ने चीन में पेश किया 16 इंच का पोर्टेबल मॉनिटर, जानें इसके बारे में

Photo Credit: LG

सिर्फ एक टाइप-सी केबल से जरिए इसे पीसी से कनेक्‍ट किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • LG Gram plus View चीन में हुआ पेश
  • 16 इंच का पोर्टेबल मॉनिटर है यह
  • साउथ कोरिया में सबसे पहले लाया गया था
विज्ञापन
LG Gram +View : पोर्टेबल मॉनिटर का मार्केट बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन LG जैसी कंपनियां अपने प्रोडक्‍ट से लोगों को लुभाने में लगी हैं। LG Gram +view लैपटॉप को कुछ साल पहले साउथ कोरिया में लाया गया था। अब इसकी 16 इंच की एक्‍टेंडेड स्‍क्रीन चीन में भी पेश कर दी गई है। यह 2K रेजॉलूशन और 16:10 का एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो ऑफर करती है। सिर्फ एक टाइप-सी केबल से जरिए इसे पीसी से कनेक्‍ट किया जा सकता है।  

दावा है कि पहले आए LG Gram +View पोर्टेबल मॉनिटर के मुकाबले 16 इंच वाला प्रोडक्‍ट ज्‍यादा बैलेंस्‍ड और  स्‍वॉयर स्‍क्रीन रेश्‍यो ऑफर करता है। 

LG Gram +view मॉनिटर का वजन 660 ग्राम है। इसका डिस्‍प्‍ले एंटी-ग्‍लेयर है, यानी आंखों को बहुत ज्‍यादा नुकसान नहीं पहुंचाता। इसकी ब्राइटनैस 350 निट्स और रेजॉलूशन 2560 x 1600 पिक्‍सल्‍स है। यह यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। मॉनिटर के साथ फोलियो कवर और स्‍टैंड भी आता है, जिससे इसे कहीं भी सेटअप किया जा सकता है। हालांकि इसमें स्‍पीकर नहीं लगे और साउंड सुनने के लिए आपको अपने पीसी पर ही डिपेंड रहना होता है। 
 

LG Gram +view Price 

LG Gram +view स्‍क्रीन को अभी चीन में कुछ LG Gram नोटबुक्‍स के साथ दिया जा रहा है। गिजमोचाइना के अनुसार, डोमेस्टिक मार्केट के इसके दाम 3,999 युआन (लगभग 45,845 रुपये) हैं। यहां ध्‍यान रखने वाली बात है कि LG Gram +view सिर्फ एक मॉनिटर है। इसमें कोई प्रोसेसर, रैम, स्‍टोरेज नहीं है। मॉनिटर तभी वर्क करता है, जब आप इसे किसी एक्‍सटरनल डिवाइस से कनेक्‍ट करते हैं।  

भारत में इसकी उपलब्‍धता पर कोई इन्‍फर्मेशन नहीं है। याद रहे कि एलजी ने खुद को स्‍मार्टफोन मार्केट से समेट लिया है, लेकिन कंपनी के एलजी ग्राम लैपटॉप और LG Gram +view पोर्टेबल मॉनिटर मार्केट में मौजूद हैं। होम अप्‍लायंसेज की कैटिगरी में एलजी का दबदबा आज भी कायम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  2. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  8. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  9. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  10. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »