LG Tone Free T90S हुए लॉन्च, 36 घंटे तक चलेगी बैटरी, गजब के मिलेंगे फीचर्स

LG Tone Free T90S में कंफर्टेबल फिट के लिए मेडिकल-ग्रेड हाइपोएलर्जेनिक सॉफ्ट ईयर जैल के साथ इन-ईयर एर्गोनोमिक डिजाइन है।

LG Tone Free T90S हुए लॉन्च, 36 घंटे तक चलेगी बैटरी, गजब के मिलेंगे फीचर्स

Photo Credit: LG

LG Tone Free T90S प्योर ग्राफीन ड्राइवर से लैस है।

ख़ास बातें
  • LG Tone Free T90S की कीमत EUR 199 (लगभग 18,030 रुपये) है।
  • LG Tone Free T90S प्योर ग्राफीन ड्राइवर से लैस है।
  • LG Tone Free T90S में प्राइवेट कंवर्सेशन के लिए व्हिस्पर मोड दिया गया है।
विज्ञापन
LG ने टोन फ्री वायरलेस इयरफोन की रेंज में विस्तार करते हुए LG Tone Free T90S को लॉन्च किया है। साउथ कोरियन ब्रांड का नया ऑडियो डिवाइस प्रीमियम फीचर्स से लैस है। इयरफोन कंफर्ट और हाइजीन पर फोकस करते हुए नॉयज कैंसलेशन और बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। यहां हम आपको LG Tone Free T90S के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


LG Tone Free T90S की कीमत


कीमत की बात की जाए तो LG Tone Free T90S की कीमत EUR 199 (लगभग 18,030 रुपये) है। कलर ऑप्शन के मामले में Tone Free T90S ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। TWS इयरफोन इस महीने के आखिर में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।


LG Tone Free T90S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन



LG Tone Free T90S में कंफर्टेबल फिट के लिए मेडिकल-ग्रेड हाइपोएलर्जेनिक सॉफ्ट ईयर जैल के साथ इन-ईयर एर्गोनोमिक डिजाइन है। यह डिजाइन साउथ कोरिया की POSTECH एर्गोनोमिक डिजाइन टेक्नोलॉजी लैब द्वारा सपोर्टेड है। TWS इयरफोन एक स्टोरेज केस में आते हैं जिसमें एक इनबिल्ट यूवी लाइट होती है जो कि कथित तौर पर 99.99 प्रतिशत बैक्टीरिया को खत्म कर देती है। ईयरबड IPX4-रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

LG Tone Free T90S प्योर ग्राफीन ड्राइवर से लैस है। इनमें यूजर्स के सिर की मूवमेंट के आधार पर लगातार 3D इमर्सिव ऑडियो देने के लिए डॉल्बी हेड ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। स्टूडियो-लेवल ऑडियो क्वालिटी के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी है। इसके अलावा TWS इयरफोन में डॉल्बी वर्चुअलाइजर फीचर है जो कि स्पेटियल डाइमेंशनलिटी का विस्तार करता है और ऑप्टिमाइजर नेचुरल और लाउड डिसट्रेक्शन फ्री साउंड प्रदान करता है। Tone Free T90S एडेप्टिव ANC के साथ आता है। कॉल पर क्लियर आवाज के लिए वॉयस पिकअप यूनिट के साथ 3 इनबिल्ट माइक्रोफोन हैं। इयरफोन को मेरिडियन ऑडियो के साझेदारी में तैयार किया गया है।

Tone Free T90S में प्राइवेट कंवर्सेशन के लिए व्हिस्पर मोड दिया गया है। लिस्टनिंग मोड यूजर्स को अपने एंबिएंट की जानकारी देता है। TWS इयरफोन में एक कंवर्सेशन मोड है जो व्यक्ति की आवाज को बढ़ाता है। LG Tone Free T90S को अधिकतम 5 डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है। एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो ईयरबड्स 9 घंटे तक प्लेबैक प्रदान करते हैं। वहीं केस के साथ बैटरी लाइफ 36 घंटे तक हो जाती है। T90S को नॉन-ब्लूटूथ डिवाइस से भी जोड़ा जा सकता है क्योंकि केस में 3.5 मिमी जैक है और ट्रांसमीटर के तौर पर काम करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »