LG Q31 लॉन्च, दो रियर कैमरे हैं इसमें

LG Q31 की कीमत KRW 2,09,000 (करीब 13,200 रुपये) है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका एक मात्र मेटालिक सिल्वर वेरिएंट लॉन्च किया गया है।

LG Q31 लॉन्च, दो रियर कैमरे हैं इसमें
ख़ास बातें
  • एलजी क्यू31 में 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है
  • एलजी क्यू31 की बैटरी 3,000 एमएएच की है
  • प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है
विज्ञापन
LG Q31 को लॉन्च कर दिया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी LG ने अपने इस स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में उतारा है। पहली नज़र में यह हैंडसेट बीते महीने अमेरिका में पेश किए गए LG K31 के काफी मेल खाता है। एलजी क्यू31 में हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, यहां पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन दिया गया है। मजबूती के लिए इसे MIL-STD 810G सर्टिफिकेशन मिला है।
 

LG Q31 price, sale

नए एलजी क्यू31 की कीमत KRW 2,09,000 (करीब 13,200 रुपये) है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका एक मात्र मेटालिक सिल्वर वेरिएंट लॉन्च किया गया है। फिलहाल, इसे भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

LG Q31 specifications

एलजी क्यू31 में 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 एमटी6762 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है।

LG Q31 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं और आगे की तरफ एक मात्र सेंसर है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा U आकार वाले नॉच में स्थित है।

एलजी क्यू31 की बैटरी 3,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। किनारे पर गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन है। LG Q31 का डाइमेंशन 147.9x71.0x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Q31, LG Q31 Price, LG Q31 Specifications, LG Q31 Sale, LG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  6. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  7. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  8. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  9. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  10. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »