लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल आज

लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल आज
विज्ञापन
लेनोवो ने पिछले हफ्ते भारत में अपने ज़ूक ब्रांड का पहला स्मार्टफोन ज़ूक ज़ेड1 लॉन्च किया था। इसकी कीमत 13.499 रुपये है। लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल गुरुवार को दोपहर 2 बजे अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी।

याद दिला दें कि इस सेल के लिए रजिस्ट्रेशन पिछले हफ्ते शुरू हुए थे। लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित सायनोजेन ओएस 12.1 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। इसका मतलब है कि यूज़र आसानी से अपने फोन के इंटरफेस को कस्टमाइज कर पाएंगे।

(पढ़ें: लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 की पहली झलक)

अब बात लेनोवो ज़़ूक ज़ेड1 के स्पेसिफिकेशन की। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी (1920 X 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह 2.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर से लैस है और मल्टी-टास्किंग के लिए मौजूद है 3 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 330 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। हैंडसेट का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का।

इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 4100 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 4जी नेटवर्क पर 526 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 38 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया था। फोन का डाइमेंशन 155.7 x 77.3 x 8.9 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है।

लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीएसएम/ एज, ब्लूटूथ 4.1 और अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। इसमें डिजिटल कंपास, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, हॉल और एंबियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »