लेनेवो के4 नोट में होंगे डुअल फ्रंट स्पीकर, कंपनी ने दी जानकारी

लेनेवो के4 नोट में होंगे डुअल फ्रंट स्पीकर, कंपनी ने दी जानकारी
विज्ञापन
लेनेवो अपने के4 नोट फैबलेट के पक्ष में माहौल बनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती। मंगलवार को होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने लेनेवो के4 नोट के एक और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। कंपनी ने बताया है कि लेनेवो के4 नोट फ्रंट स्पीकर्स के साथ आएगा।

सोशल मीडिया पर जारी किए गए ताज़ा टीज़र में कंपनी ने बताया कि लेनेवो के4 नोट स्मार्टफोन डुअल-स्पीकर सेटअप के साथ आएगा। ये डिस्प्ले के दायीं और बायीं तरफ मौजूद होंगे। इस स्टीरियो सेटअप से बेहतर ऑडियो आउटपुट की उम्मीद कर सकते हैं। गौरतलब एचटीसी अपने हाई-एंड स्मार्टफोन में बूमसाउंड स्पीकर का इस्तेमाल करती है। वहीं, मोटोरोला ने भी नेक्सस 6 में भी डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए थे।

पिछले साल लॉन्च किए गए के3 नोट के लेटेस्ट वर्ज़न के4 नोट में कई रोचक फ़ीचर मौजूद रहने की उम्मीद है। कंपनी ने अब तक टीज़र जारी करके बताया है कि लेनेवो के4 नोट 3 जीबी रैम और मेटल बॉडी के साथ आएगा। के4 नोट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा और यह एनएफसी सपोर्ट करेगा। पिछले हफ्ते लेनेवो ने दावा किया था कि के4 नोट "किलर डिस्प्ले" से लैस होगा।

आपको बता दें कि लेनेवो के3 नोट को पिछले साल जून महीने में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट को यूज़र द्वारा खासा सराहा गया। लेनेवो ने गैजेट्स 360 की जानकारी दी थी कि उसने भारत में के3 नोट के 12 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे हैं। लेनेवो के3 नोट के लोकप्रिय होने की एक अहम वजह इसकी कीमत थी। जिस वक्त इस हैंडसेट को लॉन्च किया गया, उस वक्त मार्केट में 10,000 रुपये के रेंज में 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले से लैस चुनिंदा स्मार्टफोन ही उपलब्ध थे। उम्मीद है कि कंपनी इस बार भी कुछ अनोखा करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  6. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  7. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  8. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  9. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »