लेनेवो के4 नोट स्मार्टफोन जनवरी में होगा लॉन्च

लेनेवो के4 नोट स्मार्टफोन जनवरी में होगा लॉन्च
विज्ञापन
लेनेवो अपने सुपरहिट हैंडसेट के3 नोट का अपग्रेडेड वर्ज़न के4 नोट जनवरी 2016 के पहले हफ्ते में लॉन्च करेगी। कंपनी इस हैंडसेट को लेकर सोशल मीडिया पर टीज़र जारी करना शुरू कर दिया है। टीज़र में "A New Age Dawns" टैगलाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है और साथ में "#KillerNote" हैशटैग का। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि यह टीज़र के4 नोट का ही है और इसे भारत में अगले साल जनवरी महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।

इस हैंडसेट के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन टीज़र इमेज के आधार पर कहा जा सकता है कि यह फिंगरप्रिंट सेंसर और फुल-मेटल बॉडी के साथ आएगा।

लेनेवो के3 नोट को इस साल जून महीने में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट को खासा सराहा गया। लेनेवो ने दावा किया था कि उसने भारत में के3 नोट के 12 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे हैं।

याद दिला दें कि लेनेवो के3 नोट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6752 चिपसेट और 2 जीबी का रैम मौजूद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट के अन्य फ़ीचर में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। हैंडसेट को पावर देती है 2900 एमएएच की बैटरी। इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

लेनेवो के3 नोट के लोकप्रिय होने की एक वजह इसकी कीमत थी। जिस वक्त इस हैंडसेट को लॉन्च किया गया, उस वक्त मार्केट में 10,000 रुपये के रेंज में 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले से लैस चुनिंदा स्मार्टफोन ही उपलब्ध थे। उम्मीद है कि कंपनी इस बार भी कुछ अनोखा करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »