लेनेवो के4 नोट होगा इस ख़ास फ़ीचर से लैस, कंपनी ने दी जानकारी

लेनेवो के4 नोट होगा इस ख़ास फ़ीचर से लैस, कंपनी ने दी जानकारी
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि लेनेवो अपने नए फैबलेट के4 नोट को भारत में 5 जनवरी को लॉन्च करने से पहले इस स्मार्टफोन के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। कंपनी ने लेनेवो के4 नोट का नया टीज़र जारी किया है। इसमें बताया गया है कि यह फैबलेट नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) सेंसर से लैस होगा।

चीन की इस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि लेनेवो के4 नोट फैबलेट में नियर फील्ड कम्यूनिकेशन फ़ीचर होगा। याद दिला दें कि एनएफसी, ब्लूटूथ की तरह यूज़र को दो डिवाइस के बीच डेटा ट्रांसफर करने की सुविधा मुहैया कराता है। हालांकि, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की तरह इसे पेयर करने की ज़रूरत नहीं है। इसके अलावा एनएफसी से लैस स्मार्टफोन  स्मार्ट कार्ड की तरह भी काम करते हैं जिसकी मदद से यूज़र टिकट ले सकते हैं और पेमेंट भी कर सकते हैं।

एनएफसी कनेक्टिविटी फ़ीचर लेनेवो के4 नोट के स्पेसिफिकेशन को और मजबूत बनाता है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, लेनेवो के4 नोट में 3 जीबी का रैम, फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल बॉडी होगी। गौरतलब है कि के3 नोट एक प्लास्टिक बॉडी हैंडसेट है और इसमें 2 जीबी रैम मौजूद है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

आपको बता दें कि लेनेवो के3 नोट को इस साल जून महीने में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट को यूज़र द्वारा खासा सराहा गया। लेनेवो ने गैजेट्स 360 की जानकारी दी है कि उसने भारत में के3 नोट के 12 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे हैं। लेनेवो के3 नोट के लोकप्रिय होने की एक अहम वजह इसकी कीमत थी। जिस वक्त इस हैंडसेट को लॉन्च किया गया, उस वक्त मार्केट में 10,000 रुपये के रेंज में 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले से लैस चुनिंदा स्मार्टफोन ही उपलब्ध थे। उम्मीद है कि कंपनी इस बार भी कुछ अनोखा करेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »