लेईको ले 2 स्मार्टफोन अब एक नए अवतार में बिकेगा

लेईको ले 2 स्मार्टफोन अब एक नए अवतार में बिकेगा
ख़ास बातें
  • लेईको ने अपने स्मार्टफोन ले 2 को एक नए रंग में उपलब्ध कराया है
  • लेईको ले 2 नए रंग में 16 फरवरी से लेमॉल डॉट कॉम पर मिलेगा
  • यह फोन सीमित संख्या में उपलब्ध होगा
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने अपने स्मार्टफोन ले 2 को एक नए रंग में उपलब्ध कराया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि अब इच्छुक ग्राहक लेईको ले 2 हैंडसेट को गोल्ड रंग में भी खरीद पाएंगे। बताया गया है कि लेईको ले 2 नए रंग में 16 फरवरी से एक्सक्लूसिव तौर पर कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट लेमॉल डॉट कॉम पर मिलेगा। यह फोन सीमित संख्या में उपलब्ध होगा। इसे 'पहले आओ पहले पाओ' की नीति से बेचा जाएगा। अब यह फोन रोज़ गोल्ड, गोल्ड और ग्रे कलर में मिलेगा।

बता दें कि यह फोन लेईको ले 1 का अपग्रेड है। इसे पिछले साल जून महीने में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस दाम में आपको 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। दूसरी तरफ, कंपनी ने इस साल जनवरी महीने में 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश भी किया। यह 13,999 रुपये में मिलता है।

लेईको ले 2 में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ आता है। और ग्राफिक्स के लिए माली जीपीयू है।

डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ फीचर के साथ ले 2 में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  बैटरी 3000 एमएएच की है और कनेक्टिविटी फीचर ले मैक्स 2 की तरह ही हैं। याद दिला दें कि ले 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.6.01 स्किन दी गई है। यह वीआर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Looks good
  • Free Le Ecosystem subscription for a year
  • Good battery life
  • कमियां
  • No 3.5mm audio connector
  • Storage not exapandable
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco, LeEco Smartphones, LeEco Le 2 Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »