लेईको ले 2 और ले मैक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

लेईको ले 2 और ले मैक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन ले 2 और ले मैक्स 2 पेश किए हैं। लेईको ले 2 एक बजट स्मार्टफोन है और यह 11,999 रुपये (3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज) में मिलेगा। लेईको ले मैक्स 2 की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होगी। यह कीमत मैक्स 2 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 29,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि ले मैक्स 2 फोन 6 जीबी रैम से लैस भारत में लॉन्च किया गया पहला स्मार्टफोन है। ले 2 के साथ कंंपनी ग्राहकों को लेईको मेंबरशिप का एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है।

ये दोनों ही स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए लेईको ले 1 और लेईको ले मैक्स के अपग्रेड वेरिएंट हैं। इन फोन को अप्रैल महीने में ही चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने चीन में इन दो हैंडसेट के साथ ले 2 प्रो को भी पेश किया था जिसे फिलहाल भारत में नहीं लॉन्च किया गया है।

याद दिला दें कि दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.6.01 स्किन दी गई है। दोनों फोन वीआर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेंगे।
 
leeco-le-max-2
(लेईको ले मैक्स 2 की तस्वीर)

ले मैक्स 2 में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.7 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले है। यह फोन फ्लैगशिप 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आता है। रैम 4/6 जीबी है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ले मैक्स 2 में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर वाला रियर कैमरा दिया गया है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में दी गई 3100 एमएएच की बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर दिए गए हैं। ले मैक्स 2 स्मार्टफोन 32 /64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।
 
(लेईको ले 2 की तस्वीर)

लेईको ले 2 में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 3 जीबी रैम है और ग्राफिक्स के लिए माली जीपीयू है। डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ फीचर के साथ ले 2 में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बैटरी 3000 एमएएच की है और कनेक्टिविटी फीचर ले मैक्स 2 की तरह ही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »