भारत में Raging Blue कलर में लॉन्च होगा iQOO का Neo 10R

इस स्मार्टफोन के रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने पर र्स्क्विकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो सर्कुलर कैमरा स्लॉट के साथ LED फ्लैश यूनिट है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 फरवरी 2025 21:49 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस 30,000 रुपये से कम होगा

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का Neo 10R जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रोसेसर का खुलासा किया है। Neo 10R के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से भी जानकारी मिली है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। 

iQOO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि देश में इस स्मार्टफोन को डुअल-टोन Raging Blue कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। Neo 10R के रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने पर र्स्क्विकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो सर्कुलर कैमरा स्लॉट के साथ LED फ्लैश यूनिट है। इस स्मार्टफोन के दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। iQOO ने बताया है कि Neo 10R की बिक्री एमेजॉन के जरिए की जाएगी। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन कंपनी के ई-स्टोर पर भी उपलू्ध होगा। Neo 10R में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 होगा। 
Advertisement

इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन का प्राइस 30,000 रुपये से कम होगा। इसमें 1.5K OLED TCL C8 डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,400 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। iQOO का Z10 Turbo Pro भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष चीन में पेश किए गए iQOO Z9 Turbo+ की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी हो सकती है। 

हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि iQOO के Z10 Turbo Pro में 7,500 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ मिल सकती है। कंपनी के Z9 Turbo+ में 6,400 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  9. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  10. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.