iQOO Z10R जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

iQOO Z10R जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इसका डिजाइन अप्रैल में देश में लॉन्च किए गए Vivo V50e के लगभग समान दिख रहा है

ख़ास बातें
  • यह iQOO Z10 सीरीज का हिस्सा होगा
  • इसमें पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का Z10R जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Vivo V50e के समान दिख रहा है लेकिन इसका प्राइस देश में इस स्मार्टफोन से काफी कम हो सकता है। यह iQOO Z10 सीरीज का हिस्सा होगा। इस सीरीज में iQOO Z10, iQOO Z10x और iQOO Z10 Lite शामिल हैं। 

देश में iQOO की वेबसाइट पर iQOO Z10R के लिए एक लैंडिंग पेज बनाया गया है। इसमें यह स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने के साथ इसके 4K व्लॉगिंग को सपोर्ट करने की जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन का भी टीजर दिया गया है। इसमें पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड है। इसमें दो कैमरा और एक Aura Light दी गई है। इसका डिजाइन अप्रैल में देश में लॉन्च किए गए Vivo V50e के लगभग समान दिख रहा है। हालांकि,  Vivo V50e की तुलना में इसमें चिपसेट के लिहाज से अपग्रेड हो सकता है। Vivo V50e में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है। iQOO Z10R में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 हो सकता है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर vivo I2410 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह iQOO Z10R होने की संभावना है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट 12 GB के RAM के साथ हो सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चल सकता है। टिप्सटर Debayan Roy (@Gadgetsdata) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर iQOO Z10R के लॉन्च और प्राइस के बारे में जानकारी दी है। इस टिप्सटर ने बताया है कि इस महीने देश में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.77 इंच फुल HD+ क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें 5,600 mAh या 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। हाल ही में iQOO 13 सीरीज का बेस मॉडल नए Ace Green कलर के साथ देश में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन का हार्डवर iQOO 13 के स्टैंडर्ड वेरिएंट के समान है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »