Upcoming Mobiles

Upcoming Mobiles - ख़बरें

  • iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
    iPhone 20 Pro को लेकर एक के बाद एक लीक सामने आ रहे हैं। फोन को लेकर अभी तक आई जानकारी बताती है कि इसमें क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है जो इसे एक प्रीमियम लुक देगा। फोन में डिस्प्ले और रियर साइड में ग्लास की पेअरिंग मिल सकती है। जबकि फ्रेम मेटल का हो सकता है।
  • HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
    Nokia PureView फिर से मार्केट में लौट सकता है। HMD ने अपने नए फोन का टीजर जारी किया है जिसमें PureView लोगो दिखाई दे रहा है। इससे कयास लग रहे हैं कि फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन में एक बड़ा सा सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। इस मॉड्यूल में चार कैमरे लगे हैं।
  • 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
    Motorola Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। कैमरे के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA सेंसर के साथ OIS और Ultra HDR सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में 7,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत और बिक्री की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।
  • 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
    Motorola Edge 70 Neo जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने Flipkart पर नए Neo स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। टीजर के URL में मौजूद 'nov26' से 26 नवंबर संभावित लॉन्च डेट का संकेत मिलता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 6.78-इंच 1.5K 144Hz डिस्प्ले और 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 7,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसकी संभावित कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। Motorola ने अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
    Honor एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें 7 इंच की बड़ी स्क्रीन और 13,500mAh तक की बैटरी मिल सकती है। टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, कंपनी ने 13,300mAh क्षमता वाली बैटरी सेल का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इसकी Typical Capacity करीब 13,500mAh हो सकती है। फिलहाल फोन के नाम, चार्जिंग स्पीड और लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। Honor इससे पहले भी 10,000mAh और 11,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पेश कर चुका है।
  • Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
    Honor Magic 10 के लॉन्च से पहले इसके फीचर्स लीक होना शुरू हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू ने हॉनर के अपकमिंग फोन को लेकर अहम बातें कही हैं। एक पोस्ट में टिप्स्टर ने कहा है कि कंपनी ने 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को कस्टमाइज किया है। इसके अंदर LOFIC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
    HMD 2320 Flip 4G कंपनी का अगला फ्लिप फोन हो सकता है। फोन में 2.4 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। बाहरी तरफ इसमें 1.77 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के अंदर बेसिक कैमरा 0.3MP रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। HMD 2320 Flip 4G में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T127 चिपसेट आ सकता है। चार्जिंग के लिए फोन USB-C पोर्ट के साथ आ सकता है।
  • Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
    Vivo T6x 5G को कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है। कथित अपकमिंग फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन इससे पहले आए Vivo T5x 5G का सक्सेसर होने वाला है। अपकमिंग Vivo फोन काफी समय से चर्चा में है। Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में भी यह देखा जा चुका है।
  • Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
    Redmi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 12,000mAh कैटेगरी की बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की इस बैटरी की मास प्रोडक्शन प्लानिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा Redmi 13,000mAh से 14,000mAh तक की बैटरी पर भी काम कर रहा है, जिसे अगले साल मास प्रोडक्शन में लाया जा सकता है। एक टिप्स्टर ने Weibo पर इसकी जानकारी शेयर की है। हालांकि, अभी 12,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन का नाम, कीमत और लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।
  • Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
    Xiaomi 18T के लॉन्च को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं। फोन में तीन रियर कैमरा बताए जा रहे हैं। कैमरा में बड़े अपग्रेड आ सकते हैं। Leica ब्रांडिंग कैमरा इसमें मिलने वाला है। कैमरा में हाई रिजॉल्यूशन मिल सकता है। फोन का मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का बताया गया है। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
  • Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
    Oppo का आगामी फोन लॉन्च से पहले से ही चर्चा में आ गया है। वजह है इसकी बैटरी कैपिसिटी, जो कि 12000mAh की बताई जा रही है। फोन को कथित रूप से अब एक डेटाबेस में स्पॉट किया गया है जिससे कंफर्म हो जाता है कि कंपनी 12 हजार mAh बैटरी वाले फोन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है।
  • iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
    iPhone 13 Mini के लॉन्च के बाद Apple का कॉम्पेक्ट साइज का फोन फिर से लौट सकता है। काफी सालों बाद एपल अपना छोटू फोन मार्केट में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि यह नए फॉर्म फैक्टर पर डेवलप किया जाएगा जिसमें वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो देखने को मिल सकता है।
  • Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
    Vivo अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 12,000mAh कैटेगरी की बैटरी देने की तैयारी कर रहा है। लीक के मुताबिक, कंपनी 11,970mAh रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी को मास प्रोडक्शन तक पहुंचा चुकी है। इसके अलावा Vivo इससे भी बड़ी बैटरी पर काम कर रहा है, जिसे बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन में दिया जा सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर इसकी जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट में Vivo के अपकमिंग फोल्डेबल फोन और iQOO के 10,000mAh से बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन का भी जिक्र है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन डिवाइस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
    Vivo V80 FE में MediaTek MT 6878 चिपसेट दिया गया है। यहां पर ऑक्टाकोर चिपसेट मेंशन किया गया है यह MediaTek का Dimensity 7400-Turbo होने का खुलासा करता है। इसके 4 कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं, जबकि 4 अन्य कोर 2.6GHz पर क्लॉक किए गए हैं। फोन के अंदर 8GB रैम दी गई है।
  • iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
    अपकमिंग iQOO फोन में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोन के लिए कहा गया है कि यह 7 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन की लॉन्च टाइमलाइन 2027 बताई गई है। दूसरी तिमाही में यह मार्केट में दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »