iQOO 15 के लिए मिल सकते हैं 5 वर्ष के OS अपग्रेड, जल्द होगा लॉन्च

चीन में पेश किए iQOO 15 के वेरिएंट में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 नवंबर 2025 20:18 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है
  • iQOO 15 में अलग Q3 गेमिंग चिप दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 MP का प्राइमरी कैमरा है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह iQOO 13 की जगह लेगा। इसमें 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि iQOO 15 के लिए पांच वर्ष के OS अपग्रेड और सात वर्षों के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। यह इस ऑपरेटिंग सिस्टम वाला iQOO का पहला स्मार्टफोन है। यह iQOO 13 की जगह लेगा। iQOO 15 में अलग Q3 गेमिंग चिप दिया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन के चीन में पेश किए गए वेरिएंट में 6.85 इंच Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले 2K (1,440 × 3,168 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। iQOO 15 में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU है। इस स्मार्टफोन में होम पेज, लॉक स्क्रीन और ऐप्स के लिए नए डिजाइन के साथ यूजर इंटरफेस, Dynamic Glow होगा। यह UI अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के नए Liquid Glass डिजाइन जैसा है। इसमें कर्व्ड ऐजेज के साथ सर्कुलर ऐप आइकन्स और विजेट्स हैं। 

iQOO 15 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह स्मार्टफोन Scenery और  Night Scene फोटोग्राफी, माइक्रो फिल्म मोड और Fisheye मोड्स को सपोर्ट करता है। iQOO 15 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo के इस सब-ब्रांड ने हाल ही में गेमिंग पर फोकस्ड iQOO Neo 11 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।  iQOO Neo 11 में 7,500 mAh की बैटरी है। इसमें गेमिं के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए iQOO का Monster Super-Core Engine और Q2 चिप दिया गया है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  2. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  3. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  4. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  6. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  7. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  9. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  10. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.