आईफोन के 'फरारी' कोडनेम वाले वेरिएंट में हो सकता है ओलेड डिस्प्ले

आईफोन के 'फरारी' कोडनेम वाले वेरिएंट में हो सकता है ओलेड डिस्प्ले
विज्ञापन
ऐप्पल आईफोन के बारे में लीक और ख़बरों का आना कोई नई बात नहीं है। बल्कि, 3.5 एमएम हेडफोन जैक को ना दिए जाने की ख़बरें आईफोन 7 के इस साल लॉन्च होने से करीब साल भर पहले ही आना शुरू हो गईं थीं। अगले साल आने वाले आईफोन को लेकर पहले ही ख़बरें आनी शुरू हो गईं हैं। और अब एक ताजा रिपोर्ट में क्यूपर्टिनो की इस कंपनी द्वारा 2017 में तीन वेरिएंट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इनमें से एक वेरिएंट के 'फरारी' कोडनेम के साथ आने की उम्मीद है।

ऐप्पलइनसाइडर की रिपोर्ट में चीनी वेबसाइट वीबो पर की पोस्ट के हवाले से कहा गया है कि ऐप्पल 2017 में तीन वेरिएंट डी20, डी21 और डी22 लॉन्च करेगी। डी22 वेरिएंट सबसे हाई-एंड वेरिएंट होगा और इसके 'फरारी' कोडनेम के साथ आने की उम्मीद है। इस वेरिएंट में एक बॉर्डरलेस ओलेड डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में 'इनविज़िबल' होम बटन, वायरलेस चार्जिंग और कई दूसरे बदलाव होंगे। इन सभी के बारे में पहले भी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। लेकिन इस कथित कोडनेम का खुलासा नई रिपोर्ट में हुआ है। बाकी दो वेरिएंट को आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

इसके अलावा, लीक के अनुसार ऐप्पल किसी कंपोनेंट के लिए डिवाइस के नीचे की तरफ जगह बनाने के लिए सिम कार्ड ट्रे की जगह बदल सकती है। हाल ही में एक लीक में ऐप्पल द्वारा भविष्य में डुअल सिम सपोर्ट वाले आईफोन वेरिएंट लॉन्च करने की जानकारी भी सामने आई थी। लेकिन अभी फोन को लॉन्च होने में कई महीने बाकी हैं, इसलिए हमारी सलाह है कि इन ख़बरों पर पूरी तरह भरोसा ना करें। ऐसा हो सकता है कि कंपनी भारत और चीन जैसे चुनिंदा बाजारों में ही डुअल सिम वेरिएंट पेश करे। इन देशों में डुअल सिम सपोर्ट वाले स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बिकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि ऐप्पल कई बार कुछ फंक्शन के लिए पेटेंट तो ले लेती है लेकिन अपनी डिवाइस में इनका इस्तेमाल कभी नहीं करती।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »