ऐप्पल आईफोन का डुअल सिम वेरिएंट हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

ऐप्पल आईफोन का डुअल सिम वेरिएंट हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • चीन, अमेरिका के पेटेंट ऐप्लिकेशन से आईफोन डुअल सिम वेरिएंट का पता चला है
  • अमेरिका में ऐप्पल को डुअल सिम फंक्शन के लिए पेटेंट मिल चुका है
  • डुअल सिम वेरिएंट को भारत समेत चुनिंदा बाजारों में पेश किया जा सकता है
विज्ञापन
ऐप्पल इकलौती बड़ी हैंडसेट निर्माता है जिसने अभी तक अपने स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट नहीं दिया है। लेकिन जल्द ही कंपनी बदलाव कर सकती है। कुछ नए पेटेंट ऐप्लिकेशन से पता चलता है कि ऐप्पल अब आईफोन में डुअल सिम सपोर्ट देने के बारे में सोच रही है।

एक रिपोर्ट के हवाले से फोर्ब्स ने कहा है कि चीन और अमेरिका में दो पेटेंट ऐप्लिकेशन से पता चला है कि क्यूपर्टिनो की यह दिग्गज कंपनी भविष्य में एक डुअल सिम आईफोन लॉन्च कर सकती है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की स्टेट इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस को दिए एक दस्तावेज से आईफोन में एक डुअल-सिम कार्ड फ़ीचर आने की जानकारी मिली है। इस फ़ीचर के आने से एक ही डिवाइस में दो मोबाइल नंबर काम कर सकेंगे। रिपोर्ट का कहना है कि इस ऐप्लिकेशन को ऐप्पल ने इसी साल मार्च में सबमिट किया था और इसे 2016 सितंबर में पब्लिश किया गया था। इस ऐप्लिकेशन में इसके इन्वेंटर को ली सू बताया गया है, ली ऐप्पल के सेल्युलर सॉफ्टवेयर के लिए मुख्य आर्किटेक्ट हैं। सू की यह जानकारी उनके लिंक्डइन प्रोफाइल पर है।

चीन के अलावा, इस रिपोर्ट में अमेरिका में दी गई एक ऐप्लिकेशन के बारे में जानकारी दी गई है। गौर करने वाली बात है, ऐप्पल को पिछले हफ्ते ही डुअल सिम फंक्शन के पेटेंट की अनुमति मिल चुकी है। इस पेटेंट में फंक्शन को इस तरह बताया गया है ''कुछ मोबाइल डिवाइस में कई सिम कार्ड इस्तेमाल करने की क्षमता होती है। इससे यूज़र अलग-अलग वायरलेस सर्विस जैसे कि बिज़नेस व निज़ी तौर पर इस्तेमाल करते हैं। ''

अभी ऐप्पल ने भविष्य में डुअल-सिम सपोर्ट वाले आईफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी अधिकतर देशों में टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ साझेदारी में फोन बेचती है, इसलिए डुअल सिम डिवाइस से टेलीकॉम कंपनियों के साथ ऐप्पल के रिश्ते खराब हो सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि कंपनी भारत और चीन जैसे चुनिंदा बाजारों में ही डुअल सिम वेरिएंट पेश करे। इन देशों में डुअल सिम सपोर्ट वाले स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बेचे जाते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि ऐप्पल कई बार कुछ फंक्शन के लिए पेटेंट तो ले लेती है लेकिन अपनी डिवाइस में इनका इस्तेमाल कभी नहीं करती।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhones, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »