अपने फोन में तुरंत बदल लें ये 2 सेटिंग्स, हैकर्स से हमेशा रहोगे सेफ!

iPhone यूजर्स के लिए चेतावनी दी गई है। टेक एक्सपर्ट स्कॉट पॉल्डरमैन के मुताबिक, फोन की दो डिफॉल्ट सेटिंग्स हैकर्स के लिए आसान रास्ता खोल देती हैं। जानिए कैसे सिर्फ दो मिनट में फोन को और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

अपने फोन में तुरंत बदल लें ये 2 सेटिंग्स, हैकर्स से हमेशा रहोगे सेफ!
ख़ास बातें
  • एक्सपर्ट स्कॉट पॉल्डरमैन ने iPhone की 2 सेटिंग्स को तुरंत बदलने को कहा
  • “Ask to Join Networks” और “AirPlay & Continuity” सेटिंग्स को बदलना जरूरी
  • सेटिंग्स ऑफ करने और लिमिट करने से ज्यादा सिक्योर होगा फोन
विज्ञापन

iPhone यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी सामने आई है। टेक एक्सपर्ट स्कॉट पॉल्डरमैन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बताया कि Apple डिवाइस में मौजूद दो सेटिंग्स को अगर तुरंत नहीं बदला गया, तो यूजर्स का फोन हैकर्स के लिए आसान टारगेट बन सकता है। उन्होंने कहा कि ये दोनों सेटिंग्स डिफॉल्ट रूप से ऑन रहती हैं और यही गलती आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकती है।

स्कॉट पॉल्डरमैन ने अपने TikTok वीडियो में कहा, “अगर आपके पास iPhone है, तो तुरंत ये दो सेटिंग्स बदलो। हैकर्स इन्हीं ऑप्शंस के जरिए आपके फोन में घुस सकते हैं और इन्हें ऑन रखना मतलब उनके लिए दरवाजा खुला छोड़ना है।”

इन दो सेटिंग्स में से पहली सेटिंग Wi-Fi ऑटो जॉइन बंद करना थी। इसके लिए यूजर्स को Settings के अंदर WiFi में जाना होगा, जहां नीचे स्क्रॉल करने पर ‘Ask to Join Networks' ऑप्शन मिलेगा। इसपर टैप करके इसे ऑफ करना होगा। स्कॉट के मुताबिक, यह फीचर आपके iPhone को आस-पास के Wi-Fi नेटवर्क्स से जुड़ने के लिए ऑटो-सर्च कराता है। हैकर्स इसी प्रोसेस का फायदा उठाकर पब्लिक नेटवर्क्स के जरिए फोन में एंट्री कर सकते हैं।

वहीं, दूसरी सेटिंग AirPlay and Continuity को लिमिट करना है। इसके लिए Settings के अंदर General में जाना होता है और यहां मौजूद AirPlay & Continuity ऑप्शन के अंदर ‘Automatically AirPlay to TVs' को Ask या Never पर सेट करना होता है।

स्कॉट बताते हैं कि हैकर्स पहले पब्लिक नेटवर्क में घुसते हैं और फिर वहीं से AirPlay फीचर के जरिए फोन तक पहुंच बनाते हैं। इसलिए अगर आप AirPlay का कम इस्तेमाल करते हैं, तो इसे “Never” पर सेट करें और अगर यूज करना जरूरी है, तो कम से कम “Ask” पर रखें।

उन्होंने कहा, “मैंने इसे ‘Never' पर सेट किया है, जिससे डिवाइस किसी भी अनजान नेटवर्क या डिवाइस से कनेक्ट नहीं होगा और यूजर साइबर अटैक से काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे।”

वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि उन्हें इन बेसिक सेटिंग्स की अहमियत का अंदाजा नहीं था। कुछ ने यह भी नोट किया कि इन सेटिंग्स को बदलने से न सिर्फ सिक्योरिटी बढ़ती है, बल्कि फोन की बैटरी लाइफ भी बेहतर होती है क्योंकि डिवाइस लगातार नेटवर्क सर्च नहीं करता।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »