आईफोन एसई का कथित वीडियो आया सामने, आईफोन 6 की तरह दिखने का दावा

आईफोन एसई का कथित वीडियो आया सामने, आईफोन 6 की तरह दिखने का दावा
विज्ञापन
ऐप्पल ने 21 मार्च को होने वाले इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। ऐप्पल द्वारा आयोजित इस इवेंट में 4 इंच का आईफोन मॉडल (जिसे आईफोन एसई कहा जा रहा है) लॉन्च करने की बात सुर्खियों में है। इससे पहले ऐप्पल के इस कथित आईफोन की तस्वीरें और जानकारी कई लीक में सामने आई है, लेकिन अब एक वीडियो में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन चीन में लीक हो चुका है और इस वीडियो में नए आईफोन की तस्वीरें साफ देखी जा सकती है।

बहरहाल, ऐप्पल ने अभी तक अपने 4 इंच के आईफोन को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है तो इस वीडियो को भी बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। हो सकता है कि वीडियो में दिखाया गया फोन कोई डमी मॉडल हो या एक नकली डिवाइस। इस वीडियो में भी कई बार कहा गया है कि वीडियो में दिख रहा हैंडसेट ऐप्पल द्वारा 21 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला मॉडल हो भी सकता है और नहीं भी।
 
करीब 2 मिनट लंबे इस वीडियो में चीन के शेन्ज़ेन की रिटेल शॉप में 4 इंच वाले आईफोन एसई को दिखाया गया है। हालांकि पूरी वीडियो में हैंडसेट स्विच ऑफ था इसलिए इसके सॉफ्टवेयर और स्पेसिफिकेशन को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हालांकि, डिवाइस को वीडियो में अलग-अलग एंगल से दिखाया गया है जिससे फोन का डिजाइन पूरी तरह से स्पष्ट दिखता है। फोन का डिजाइन पहले सामने आ चुकीं कई रिपोर्ट से मिलता-जुलता है।

वीडियो में दिखाया गया मॉडल रोज गोल्ड वेरिएंट है और इसकी तुलना आईफोन 5एस और आईफोन 6एस से की गई है। हालांकि इस कथित मॉडल का डाइमेंशन नहीं बताया गया है लेकिन इसका साइज़ आईफोन 5एस की तरह ही दिख रहा है। कह सकते हैं कि वीडियो में दिख रहा स्मार्टफोन आईफोन 5एस के डाइमेंशन के साथ आईफोन 6 और उसके बाद आए मॉडल की तरह दिखता है।

आईफोन एसई में 4 इंच डिस्प्ले और ए9 प्रोसेसर व एम9 को प्रोसेसर होने का दावा किया गया है।


कथित आईफोन एसई में लाइव फोटो की क्षमता वाला हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर होने की बात कही जा रही है। लाइव फोटो का विकल्प ऐप्पल ने पिछले साल आईओएस 9 के साथ पेश किया था। कनेक्टिविटी की बात करें तो आईफोन एसई के आईफोन 6एस की तरह 802.11एसी, वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2 और वीओएलटीई फीचर सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। फोन गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट व 16 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »