आईफोन एसई और 9.7 इंच आईपैड प्रो भारत में लॉन्च

आईफोन एसई और 9.7 इंच आईपैड प्रो भारत में लॉन्च
विज्ञापन
ऐप्पल इंडिया ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन और टैबलेट लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने ऐप्पल ने आईफोन एसई और 9.7 इंच स्क्रीन वाले आईपैड प्रो को ग्लोबली पेश किया था।

आईफोन एसई (रिव्यू) और 9.7 इंच आईपैड प्रो (वाई-फाई/सेल्युलर) कंपनी की वेबसाइट और दूसरे रिटेल पार्टनर पर आज से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आईफोन एसई भारत में 16 जीबी और 64 जीबी के दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा।। भारत में 16  जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,000 रुपये जबकि 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,000 रुपये रखी गई है।

वहीं 9.7 इंच आईपैड प्रो 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाई-फाई और वाई-फाई+सेल्युलर मॉडल में उपलब्ध हैं। वाई-फाई मॉडल का 32 जीबी वेरिएंट 49,000 रुपये, 128 जीबी वेरिएंट 61,900 रुपये और 256 जीबी वेरिएंट 73,900 रुपये में मिलेगा।

वाई-फाई+सेल्युलर मॉडल के 32 जीबी वेरिएंट 61,900 रुपये, 128 जीबी वेरिएंट 73,900 रुपये और 256 जीबी वेरिएंट 85,900 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।



पिछले महीने ही ऐप्पल ने भारत में ऐप्पल वॉच के दाम में कटौती की थी। भारत में सबसे सस्ती स्पोर्ट (38 एमएम) मॉडल की कीमत 25,900 रुपये है।

पहले चरण के तहत आईफोन एसई और 9.7 इंच आईपैड प्रो की बिक्री भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, हॉंगकॉंग, जापान, न्यूजीलैंड, प्यूर्टो रिको, सिंगापुर, यूके यूएस वर्जिन आईलैंड और यूएस में 31 मार्च से शुरू हो गई थी।

दूसरे चरण में आईफोन एसई और 9.7 इंच आईपैड प्रो को भारत के अलावा अब अल्बानिया, ऑस्ट्रिया, बहरीन, बेल्जियम, बोस्निया, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक रिपब्लिक, इटलीस आयरलैंड, कुवैत, नीदरलैंड, नॉर्वे, आइलैंड, हंगरी, जर्सी, मालदीव, तुर्की और यूएई जैसे कई दूसरे देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »