आईफोन एसई लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

आईफोन एसई लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
ऐप्पल ने अपना 'बजट' आईफोन लॉन्च कर दिया है। इसे आईफोन एसई के नाम से जाना जाएगा। आईफोन एसई के दो स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होंगे। 16 जीबी वाले वेरिएंट की ग्लोबल कीमत 399 डॉलर रखी गई है जबकि 64 जीबी वाला वेरिएंट 499 डॉलर में मिलेगा। इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग 24 मार्च से शुरू होगी। और यह मार्केट में 31 मार्च को उपलब्ध हो जाएगा।

(आईफोन एसई के सारे स्पेसिफिकेशन)

भारत में आईफोन एसई के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,000 रुपये होगी। यह दिखने में आईफोन 5एस जैसा है। लेकिन इसके ज्यादातर फ़ीचर आईफोन 6एस वाले है। यह स्पेस ग्रे, सिल्वर, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। यह भारत में अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में उपलब्ध होगा।
 
iphone se box

ऐप्पल आईफोन एसई में एसई का मतलब स्पेशल एडिशन है। इसके जरिए ऐप्पल की कोशिश छोटे स्क्रीन वाले आईफोन और सस्ते आईफोन की मांगें पूरी करने की है। कंपनी ने बताया है कि उसने 2015 में 3 करोड़ से ज्यादा 4 इंच वाले आईफोन मॉडल बेचे हैं।

(आईफोन एसई की भारत में यह होगी कीमत और लॉन्च की तारीख भी जानें)

कंपनी का कहना है कि आईफोन एसई का प्रोसेसिंग पावर आईफोन 6एस जैसा है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। आईफोन एसई 2013 में लॉन्च किए गए आईफोन 5एस से दोगुना पावरफुल है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। आईफोन एसई में आईफोन 6एस वाले ऐप्पल ए9 चिपसेट और एम9 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का आईसाइट (रियर) कैमरा दिया गया है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। अब तक के सबसे सस्ते आईफोन में ब्लूटूथ 4.2, बेहतर वाई-फाई और एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर भी हैं। इसमें ऐप्पल की पहचान बन चुका टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और साथ में ऐप्पल पे के लिए सपोर्ट भी।

स्पष्टीकरण: इससे पहले आर्टिकल में भारत में आईफोन एसई की कीमत 30,000 रुपये बताई थी। यह कीमत ऐप्पल द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के आधार पर लिखी गई थी, लेकिन अब ऐप्पल ने एक नई प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि आईफोन एसई की कीमत 39,000 रुपये से शुरू होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »