आईफोन एसई 64 जीबी मॉडल की भारत में यह होगी कीमत

आईफोन एसई 64 जीबी मॉडल की भारत में यह होगी कीमत
विज्ञापन
ऐप्पल ने पिछले महीने आयोजित अपने लेट अस लूप यू इन इवेंट में नए आईफोन एसई को लॉन्च किया था। इस दौरान जानकारी दी गई थी कि स्मार्टफोन मई महीने तक 100 देशों में उपलब्ध हो जाएगा।

(आईफोन एसई के सारे स्पेसिफिकेशन)

क्यूपर्टिनो स्थित इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने पुष्टि की थी की भारत में आईफोन एसई के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,000 रुपये होगी। अब कंपनी की लिस्टिंग से स्मार्टफोन के 64 जीबी मॉडल की कीमत का खुलासा हुआ है। ऐप्पल इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, आईफोन एसई का 64 जीबी मॉडल 49,000 रुपये में मिलेगा। यह गोल्ड, रोज़ गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। उपलब्धता की बात करें तो आईफोन एसई भारत में अप्रैमल महीने की शुरुआत में उपलब्ध होगा।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। आईफोन एसई में आईफोन 6एस वाले ऐप्पल ए9 चिपसेट और एम9 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का आईसाइट (रियर) कैमरा दिया गया है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। अब तक के सबसे सस्ते आईफोन में ब्लूटूथ 4.2, बेहतर वाई-फाई और एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर भी हैं। इसमें ऐप्पल की पहचान बन चुका टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और साथ में ऐप्पल पे के लिए सपोर्ट भी। स्मार्टफोन का डिस्प्ले 4 इंच का है और यह दो स्टोरेज वेरिएंट- 16 जीबी और 64 जीबी में उपलब्ध है।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »