Android के यूजर्स से ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं iPhone के मालिक 

अमेरिकी में एपल के आईफोन के 10 में से छह यूजर्स इस स्मार्टफोन को दो या इससे अधिक वर्ष तक इस्तेमाल करते हैं

Android के यूजर्स से ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं iPhone के मालिक 

एपल ने सितंबर में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • आईफोन के अमेरिका में 29 प्रतिशत यूजर्स इसे तीन वर्ष तक रखते हैं
  • एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह आंकड़ा 21 प्रतिशत का है
  • पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhones को लेकर एक दिलचस्पी तथ्य का पता चला है। अमेरिका में एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों की तुलना में Apple का iPhone खरीदने वाले यूजर्स इसे लंबी अवधि तक रखते हैं। आईफोन के 10 में से छह यूजर्स इस स्मार्टफोन को दो या इससे अधिक वर्ष तक इस्तेमाल करते हैं। एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करने वालों के लिए यह आंकड़ा 10 यूजर्स में से केवल चार का है। 

Consumer Intelligence Research Partners की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन के अमेरिका में 29 प्रतिशत यूजर्स इसे तीन वर्ष तक रखते हैं, जबकि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह आंकड़ा 21 प्रतिशत का है। आईफोन के यूजर्स में से लगभग 10 प्रतिशत अपने स्मार्टफोन को एक वर्ष या इससे कम अवधि में बदल देते हैं। इसकी तुलना में एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वालों में से लगभग 25 प्रतिशत एक वर्ष या इससे कम में स्मार्टफोन को बदलते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया स्मार्टफोन लेना कुछ आसान हो सकता है क्योंकि इसका प्राइस आईफोन से कम होता है। 

आईफोन रखने वालों के इसे लंबी अवधि तक रखने के पीछे इसका अधिक ड्यूरेबल होना जैसे कारण हो सकते हैं। हाल ही में एपल के CEO, Tim Cook ने प्रत्येक वर्ष आईफोन की नई सीरीज लॉन्च करने का कारण बताया था। उन्होंने एनवायरमेंट को लेकर कंपनी की कोशिशों के बारे में भी जानकारी दी थी। कुक ने कहा था, "मुझे लगता है कि प्रत्येक वर्ष आईफोन उन लोगों के लिए है जो इसे खरीदना चाहते हैं और उनके लिए यह बहुत अच्छी चीज है।" एपल के बिजनेस से एनवायरमेंट पर पड़ने वाले असर के बारे में उनका कहना था कि कंपनी की ओर से कस्टमर्स को उनके आईफोन्स को ट्रेड इन करने का विकल्प दिया जाता है। कुक ने बताया था, "हम लोगों को उनके फोन को ट्रेड इन करने का विकल्प देते हैं और इसके बाद हम उस फोन की दोबारा बिक्री कर सकते हैं अगर वह कार्य कर रहा है। अगर वह खराब है तो हमारे पास उसे डिसअसेंबल करने और उससे मिलने वाले मैटीरियल्स का इस्तेमाल एक नया आईफोन बनाने में करने के तरीके हैं।" 

एपल ने सितंबर में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हाल ही में एपल ने देश में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने देश में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग  को भी बढ़ाया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  3. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  4. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  5. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  6. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  7. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  8. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  9. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  10. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »