आईफोन 7 के लॉन्च से जुड़ी जानकारी आई सामने, तारीख का हुआ खुलासा

आईफोन 7 के लॉन्च से जुड़ी जानकारी आई सामने, तारीख का हुआ खुलासा
विज्ञापन
ऐप्पल हर साल सितंबर में आईफोन लॉन्च इवेंट को आयोजित करते आई है लेकिन अभी तक आईफोन 7 के इवेंट की तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, अब एक नए लीक से लॉन्च तारीख के बारे में थोड़े बहुत संकेत मिले हैं। आईफोन 7 को सितंबर के तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। आईफोन के अगले फोन को 12 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में पेश किया जा सकता है।

आईफोन के लॉन्च से जुड़ी यह जानकारी जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने दी है। पिछले साल, ऐप्पल ने आईफोन 6 और आईफोन 6 एस स्मार्टफोन 9 सितंबर को लॉन्च किया था। लेकिन भारत में यह एक महीने बाद पहुंचा था। इस साल भी कंपनी द्वारा आईफोन को भारत में लॉन्च होने के एक महीने बाद उपलब्ध कराने की उम्मीद है।

आईफोन 7 के तीन वेरिएंट आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और एक नए आईफोन प्रो लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि नए लीक से इशारा मिलता है कि ऐप्पल इस साल सिर्फ दो वेरिएंट ही पेश कर सकती है। इसके साथ ही आईफोन के बेस वेरिएंट को इस बार 16 जीबी की जगह 32 जीबी में पेश किया जा सकता है। कंपनी द्वारा आईफोन को 256 जीबी वेरिएंट में भी पेश किये जाने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि ऐप्पल इस साल आईफोन के तीन वेरिएंट- आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो लॉन्च कर सकती है।

बात करें डिज़ाइन की तो आईफोन 7 के पिछले स्मार्टफोन के मुकाबले थोड़े बहुत बदलाव और हार्डवेयर पर फोकस के साथ होने की उम्मीद है। ऐप्पल के नए स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा चर्चा आईफोन 7 प्लस के डुअल कैमरा सेटअप और 3.5 एमएम हेडफोन जैक ना होने की है। ऐप्पल के बड़े डुअल कैमरे वाले वेरिएंट में 3 जीबी रैम दी जा सकती है।

इससे पहले खुलासा हुआ था कि ऐप्पल आईफोन 7 में बैटरी लाइफ बढ़ाने के इरादे से 1960 एमएएच की बैटरी देगी। गौर करने वाले वाली बात है कि आईफोन 6एस में 1715 एमएएच की बैटरी दी गई थी। ऐप्पल ने बड़ी बैटरी देने का कदम शायद नए हार्डवेयर के चलते और खासकर ए10 प्रोसेसर के ज्यादा दमदार होने के चलते उठाया है। किसी भी स्थिति में, ज्यादा बैटरी लाइफ मिलने की बात करें तो यह एक बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं है।

आईफोन 7 में इस बार एंटीना बैंड को किनारों पर शिफ्ट किया जा सकता है और फोन में एक फोर्स टच होम बटन हो सकता है। कंपनी आईफोन 7 प्लस में रियर पर एक स्मार्ट कनेक्टर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दे सकती है। इससे पहले आई एक खबर में कंपनी द्वारा आईफोन को एक नए 'स्पेस ब्लैक' वेरिएंट में पेश करने का दावा किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »