आईफोन 7 का सबसे सस्ता मॉडल होगा 32 जीबी स्टोरेज वालाः रिपोर्ट

आईफोन 7 का सबसे सस्ता मॉडल होगा 32 जीबी स्टोरेज वालाः रिपोर्ट
विज्ञापन
आईफोन 7 से जुड़ी जो ताजा जानकारी सामने आई है, उसका इंतज़ार कई इच्छुक खरीददार बेसब्री से करते रहे हैं। ऐप्पल के सप्लाई चेन से जुड़े एक विश्लेषक ने बताया है कि अमेरिका की यह टेक्नोलॉजी कंपनी इस बार 199 डॉलर वाले शुरुआती मॉडल के तौर पर 32 जीबी वाला वेरिएंट पेश करेगी।

आईएचएस टेक्नोलॉजी के विश्लेषक केविन वैंग ने चीन की सोशल मीडिया साइट पर ये दावे किए। अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो ऐप्पल आखिरकार 16 जीबी वेरिएंट को बंद कर देगी और एक बार फिर 32 जीबी वेरिएंट की वापसी होगी। आज की तारीख में ऐप्पल के हैंडसेट 16 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आते हैं।

पिछले साल भी ऐप्पल के प्रशंसकों को 32 जीबी वाले वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐप्पल ने शुरुआती मॉडल के तौर पर 16 जीबी वाला वेरिएंट ही पेश किया। कंपनी ने 16 जीबी वेरिएंट को पहली बार 2008 में पेश किया था। 2012 में आईफोन 5 के लॉन्च के बाद से ही यह कंपनी का शुरुआती मॉडल रहा है। आज की तारीख में जिस तरह से यूज़र मोबाइल का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं, 16 जीबी स्टोरेज कहीं से काफी साबित नहीं होगा। इसके अलावा ऐप कल्चर में आए बदलाव और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता को देखते हुए 32 जीबी बेस मॉडल सही फैसला नज़र आता है।

वैंग ने यह भी दावा किया है कि आईफोन 7 में आईफोन 6एस की तरह 2 जीबी रैम मौजूद रहेगा। एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऐप्पल अपने 5.5 इंच डिस्प्ले वाले मॉडल में डुअल कैमरा सेटअप के मद्देनज़र 3 जीबी का रैम दे सकती है।

32 जीबी वेरिएंट के इस विश्लेषक के द्वारा अन्य स्टोरेज वेरिेएंट के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। खबर तो यह भी है कि ऐप्पल द्वारा आईफोन 7 का 256 जीबी स्टोरेज वाला डिवाइस पेश करने की योजना है। फिलहाल तो इन्हें कयास ही माना जाएगा, इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं।

पुरानी रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि ऐप्पल इस साल आईफोन 7 के तीन मॉडल आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो/प्लस प्रीमियम लॉन्च कर सकती है। यह आईओएस 10 और नए ए10 प्रोसेसर पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  2. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  4. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  5. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  7. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  8. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  9. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  10. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »